लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि: डांडिया नाइट्स के लिए दिल्ली-मुंबई के इन स्थानों पर मिल रही है फ्री एंट्री, रातभर लें गरबा डांस का मजा

By मेघना वर्मा | Updated: October 11, 2018 12:49 IST

गायक फाल्गुनी पाठक को डांडिया क्वीन भी कहा जाता है। इस बार अगर आप डांडिया, फाल्गुनी पाठक के लाइव गानों पर करना चाहते हैं तो चले आइए मुंबई।

Open in App

नवरात्रि की धूम पूरे देश में देखी जा सकती है। जहां एक ओर खूबसूरत पंडाल सज गए हैं तो वहीं मां दुर्गा की रंग-बिरंगी मूर्तियां भी सजकर तैयार हो गई हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि नवरात्रि के इस 9 दिन को देश वाले बेहतरीन तरीके से और दिल खोल के मनाते हैं। कोई परिवार के साथ दुर्गा आरती देखने जाता है तो कोई दुर्गा पूजा पंडाल। नवरात्रि पर पंडाल के साथ जिस चीज का आयेजन होता है वो है डांडिया नाइट्स। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने पार्टनर और दोस्तों के साथ डांडिया नाइट्स में पार्ट लेने जाते हैं। आज हम आपको दिल्ली और मुंबई के ऐसे ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप डांडिया नाइट को इंज्वॉय कर सकते हैं। 

दिल्ली की इन 4 जगहों पर करें डांडिया नाइट

1. किंगडम ऑफ ड्रीम्स

बड़े लैंड के साथ गुरूग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में इस नवरात्रि आप डांडिया नाइट्स को खुलकर इंज्वॉय कर सकते हैं। इस डांडिया नाइट में लाइव म्यूजिक और लाइट्स का के साथ कई तरह के इंटरटेनमेंट के इंतजाम होते हैं। जो आपके डांडिया नाइट्स के एक्सपीरियंस को और भी अच्छा बना देगा। आपको बता दें इस डांडिया नाइट में हिस्सा लेने के लिए आपको किसी तरह की एंट्री फीस नहीं देनी होगी। 

वेन्यू- ऑपोजिट रिठाला मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 10, रोहिणी

2. दिल्ली हाट

दिल्ली के साथ देश भर का कल्चर देखना हो तो आप दिल्ली हाट आ जाएं। डांडिया नाइट्स के दिन भी यहां की रंगत देखते ही बनती है। रंग-बिरंगे परिधान पहनकर लोग यहां इंज्वॉय करते दिखते हैं। दिल्ली के कुछ बेहतरीन डांडिया नाइट्स आयोजन में दिल्ली हाट को गिना जाता है। दिल्ली हाट में भी एंट्री के लिए किसी फीस की जरूरत नहीं।   

वेन्यू- रिठाला मेट्रो स्टेशन के ऑपोजिट

3. पीएसओआई क्लब

इस जगह को भी दिल्ली के डांडिया सेलीब्रेशन के लिए सबसे अच्छा बताया जाता है। पिछले कुछ सालों में ही इस जगह ने कुछ नामचीन डांडिया ऑरगनाइज्ड में अपना नाम कर लिया है। अगर आप फ्री स्टाइल और फोल्क म्युजिक पर डांस करना चाहते हैं तो आप इस नवरात्रि इस जगह को अपना डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के आप यहां एंट्री ले सकते हैं। 

मुबंई की इन 3 जगहों पर मचाएं डांडिया धमाल

1. नवरात्रि विथ फाल्गुनी पाठक

गायक फाल्गुनी पाठक को डांडिया क्वीन भी कहा जाता है। इस बार अगर आप डांडिया, फाल्गुनी पाठक के लाइव गानों पर करना चाहते हैं तो चले आइए मुंबई के स्वर्गीय श्री प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, बोरेवली में। 700 रूपये की इंट्री फीस देकर आप यहां डांडिया नाइट्स का मजा ले सकते हैं।

वेन्यू- श्री प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स, बोरेवली वेस्ट

2. डोम डांडिया नाइट्स

डोम या यूं कहें एक बड़े से गुम्बद के नीचे दोस्तों के साथ डांडिया करना चाहते हैं तो आप मुंबई आ सकते हैं। इन नाइट्स में भी लाइव म्यूजिक और बैंड्स के साथ आप डांडिया इंज्वाय कर सकते हैं। 350 रूपये देकर आप मुबंई के किसी भी स्पॉट पर आप डोम डांडिया नाइट्स पर जा सकते हैं। 

3. रेडिएंस डांडिया

होटल सहारा स्टार की तरफ से ऑर्गनाइज करवाए गए इस डांडिया नाइट्स में आप सारी सुख-सुविधा और  एयरकंडिशनर हॉल में डांडिया कर सकते हैं। इसे सबसे लग्जरी डांडिया नाइट भी कह सकते हैं। इस साल इस डांडिया नाइट में ड्रमीस्ट मनीष पारेख की स्पेशल परफॉर्मेस होगी। आप भी 800 रूपये एंट्री देकर यहां गरबा नाइट्स को इंज्वॉय कर सकते हैं। 

टॅग्स :नवरात्रिदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते