लाइव न्यूज़ :

मद्रास वीक 2018: जश्न में दिखेगी मद्रास की संस्कृतियों झलक, इन पर्यटन स्थलों पर आप भी कर सकते हैं सैर

By मेघना वर्मा | Updated: August 19, 2018 08:02 IST

चेन्नई के दर्शनीय स्थल में सबसे अधिक देखा जाने वाला धार्मिक स्थल है कपालेश्वर मंदिर।

Open in App

मद्रास (अब चेन्नई), भारत के राज्य तमिलनाडू की राजधानी है। खूबसूरत इस शहर में कई दर्शनीय स्थल हैं जो इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाते हैं। 19 अगस्त यानी आज से मद्रास अपने स्थापना दिवस के जश्न की शुरूआत करने जा रहे हैं। आज ही से पूरे शहर के कई हिस्सों में तरह-तहर के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। अगर आप इस बीच चेन्नई में घूमने जा रहे हैं तो आपको तमिलनाडु की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। आज हम आपको इसी खूबसूरत शहर के पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

चेन्नई एक ऐसा शहर है जो अपने ऐतिहासिक, सास्कृतिक धरोहरो के साथ साथ अपने खूबसूरत समुद्री तटो के लिए दुनिया भर के पर्यटको में जाना जाता है। और सबसे बड़ी बात तो यह है कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच यानि समुद्र तट भी यही पर है। यही कारण है कि चेन्नई, सैर सपाटे और पर्यटन की दृष्टि से भारत का एक महत्वपूर्ण शहर है। 

1. सेंट जॉर्ज का किला

सन् 1640 में फ्रासिस डे द्वारा बनवाया गया यह किला भारत में ब्रटिश शक्ति का गढ़ हुआ करता था। इस किले में वर्तमान समय में विधान सभा, विधान परिषद और राज्य सचिवालय के ऑफिस है। कला की दृष्टि से यह किला बेहद खूबसूरत और महत्वपूर्ण है।

2. मेरिना बीच

चेन्नई की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है मेरिना बीच। 'मरीना बीच' दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच माना जाता है। मरीना बीच प्राकृतिक सौंदर्य और ताजा व स्वस्थ हवा के लिए प्रसिद्ध है। समुद्री तट पर चौड़ी सडक वाले इस बीच के एक ओर शानदार इमारतें हैं तो दूसरी ओर समुंद्र और रेतीला तट। इस बीच पर अन्नादुरैई और एम जी आर की समाधीयां भी हैं। चेन्नई में आने वाले पर्यटक यहां जरूर आते हैं। 

3. हार्टीकल्चर गार्डन

यह गार्डन कैथेड्रल रोड पर स्थित है। लगभग 22 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला यह गार्डन कई तरह के रंग बिरंगे फूल पौधों से सजा है। यहां के हरियाली भरे वातावरण में सैलानी अक्सर सुकून की तलाश में आते हैं। आप भी अगर शहर की भीड़-भाड़ से थक जाएं तो आप यहां सुकून के पल बिता सकते हैं। 

4. कपालेश्वर मंदिर

चेन्नई के दर्शनीय स्थल में सबसे अधिक देखा जाने वाला धार्मिक स्थल है कपालेश्वर मंदिर। ये मंदिर मैलापुर में स्थित है। कपालेश्वर मंदिर अपनी द्रविड़ शैली की स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। इसी स्थापत्य से प्रभावित होकर चेन्नई टूरिस्ट पैलेस के भ्रमण पर आने वाले सैलानी यहा जरूर आते हैं।

5. गिडी नेशनल पार्क

अगर आपको वाइल्ड लाइफ में इंटरेस्ट है तो आप गिडी नेशनल पार्क जा सकते हैं। यहां आप बंदर, सियार, बिल्ली, हिरण और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखा जा सकता है। यहां मगमच्छ घर, सांप घर और बच्चो के लिए मनोरंजन पार्क भी है। बच्चों के साथ यहां मस्ती की जा सकती है।

टॅग्स :तमिलनाडुट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते