अब ट्रेन से भी जा सकेंगे अंडमान निकोबार, जानें ट्रेवल टाइम, टिकट कीमत

By गुलनीत कौर | Published: November 21, 2018 03:07 PM2018-11-21T15:07:13+5:302018-11-21T15:07:13+5:30

अगर आपको नीले समुद्री पानी को देखने की चाहत है तो अंडमान जा सकते हैं। स्कूबा डाइविंग के लिए यह जगह फेमस है। समुद्री जीवों को बेहद करीब से देखना आपके लिए लाइफ का बेस्ट एक्स्पीरियंस बन सकता है।

IRCTC to start rail route to Andaman Nicobar Islands to boost tourism | अब ट्रेन से भी जा सकेंगे अंडमान निकोबार, जानें ट्रेवल टाइम, टिकट कीमत

अब ट्रेन से भी जा सकेंगे अंडमान निकोबार, जानें ट्रेवल टाइम, टिकट कीमत

अगर आपको समुद्र के नीले पानी और उस पानी के ऊपर खुले आसमान से बेहद प्यार है तो आपको लाइफ में एक बार अंडमान निकोबार जरूर जाना चाहिए। यह एक ऐसी ट्रेवल डेस्टिनेशन है जो बहुत महंगी नहीं है और ये पैसा वसूल भी है। लेकिन अंडमान निकोबार जाने के लिए पहले एयर ट्राले और उसके बाद शिप या बस से ट्रेवल करना होता है। लेकिन भारतीय रेल ने यह काम भी आसान कर दिया है। 

अंडमान निकोबार का ट्रेन सफर

दरअसल IRCTC की ओर से एक खास रेल चलाई जा रही है जो यात्रियों को अंडमान निकोबार ले जाएगी। इस ट्रेन का सफर 240 किमी का बताया जा रहा है। यह सफर 10 घंटे में पूरा होगा। यह ट्रेन पोर्ट ब्लेयर और दिगलीपुर से चलेगी और 10 घंटे के भीतर अंडमान निकोबार पहुंचा देगी।

फिलहाल इन दो आइलैंड तक पहुँचने के लिए जल मार्ग से शिप या फिर सड़क के रास्ते बस से ही पहु छा जा सकता है। बस से अंडमान निकोबार पहुँचने का सफर 14 घंटे का है और नाव से यह सफर तकरीबन 24 घंटे के लंबे समय से तय किया जाता अहै। 

मगर एक बार यह ट्रेन चल गई तो आप पोर्ट ब्लेयर से महज 10 घंटे में अंडमान निकोबार जैसे सुन्दर आइलैंड पर पहुंच सकते हैं। मजे की बात तो यह है कि सफर के दौरान ट्रेन से आपको रास्ते में कई खूबसूरत चीजें भी देखने को मिलेंगी। 

मीडिया ख़बरों के मुताबिक कुछ साल पहले भी भारतीय रेल द्वारा इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन इसे हरी झंडी नहीं मिली। अब अंडमान निकोबार में बढ़ते हुए टूरिज्म बिज़नेस को देखते हुए दोबारा से इस प्रोजेक्ट को खोला गया है।

यह भी पढ़ें: ट्रेवल एजेंट से पैकेज बनवाते समय जरूर करें ये 6 सवाल, नहीं तो बाद में होगा पछतावा

इस प्रोजेक्ट के शुरू होने और पूरा बनने के साथ ही अंडमान निकोबार का टूरिज्म बिज़नेस कई गुना बढ़ जाएगा। फिलहाल इन दो आइलैंड पर जाने वालों में से सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की ही होती है। इनमें भी हनीमून पर जाने वाले लोग अधिक होते हैं। बहरहाल इस रूट को तैयार होने में लंबा समय लगेगा इसलिए IRCTC की तरफ से टिकट की कीमत की घोषणा भी नहीं की गई है।

क्यों जाएं अंडमान निकोबार?

अगर आपको नीले समुद्री पानी को देखने की चाहत है तो अंडमान जा सकते हैं। स्कूबा डाइविंग के लिए यह जगह फेमस है। समुद्री जीवों को बेहद करीब से देखना आपके लिए लाइफ का बेस्ट एक्स्पीरियंस बन सकता है। 

इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स जैसे कि बनाना बोट राइड, पैरा सीलिंग, जेट स्कीइंग का शौक है और वह भी साफ नीले पाने में, तो आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए। एडवेंचर के अलावा अद्न्मन निकोबार हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक ट्रेवल डेस्टिनेशन है। यहां वे 4 से 5 रात का ट्रिप प्लान करके खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घुमक्कड़ होते हैं इन 5 राशि के लोग, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

अंडमान निकोबार जाने का सही समय

अंडमान निकोबार में अक्टूबर से लेकर मई के बीच आप कभी भी जा सकते हैं। इस बीच यहां का तापमान न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तक ही जाता है। दिसम्बर और जनवरी में यहां खास तौर्सिम फेस्टिवल का आयोजन होता है। इस दौरान यहां काफी भीड़ होती है। 

English summary :
IRCTC Planning to running special passengers train to Andaman Nicobar. This train will cover about 240 km. This journey will be completed in 10 hours. This train will run from Port Blair and Diglipur and reach Andaman Nicobar within 10 hours.


Web Title: IRCTC to start rail route to Andaman Nicobar Islands to boost tourism

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे