लाइव न्यूज़ :

शिव की इस 'दीवानी' के नाम पर है भारत यह शहर, जानें उस देवी की कहानी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 19:02 IST

मंदिर तीनों समुद्रों के संगम स्थल पर बना हुआ है। यहां सागर की लहरों की आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

Open in App

कन्याकुमारी मंदिर भारत के सबसे रहस्यमयी मंदिरों में से एक है। यह अपनी अपनी मान्यताओं और रहस्यों के लिए जाना जाता है। समुद्र तट पर बना यह मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां प्रवेश करने के लिए पुरूषों को कमर के ऊपर के कपड़े निकालने पड़ते हैं। इस मंदिर में माता पार्वती को कन्या के रूप में पूजा जाता है।  मंदिर तीनों समुद्रों के संगम स्थल पर बना हुआ है। यहां सागर की लहरों की आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। भक्तगण मंदिर में प्रवेश करने से पहले त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते हैं जो मंदिर के बाई ओर 500 मीटर की दूरी पर है।

कौन थी देवी कन्या

 देवी कुमारी पांड्य राजाओं की अधिष्ठात्री देवी थीं। पौराणिक कथाओं के अनुसार शक्ति की देवी जन्म वाणासुर का अंत करने के लिए हुआ था। वाणासुर के अत्याचारों से जब धर्म का नाश होने लगा तो सारे देवता भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे। उन्होंने देवताओं को बताया कि उस असुर का अंत केवल देवी पराशक्ति कर सकती हैं। भगवान विष्णु ने बताया कि वाणासुर ने इतने वरदान पा लिए हैं कि उसे कोई नहीं मार सकता। लेकिन उसने यह वरदान नहीं मांगा कि एक कुंवारी कन्या उसका अंत नहीं कर सकती। देवताओं ने अपने तप से पराशक्ति को प्रसन्न किया और वाणासुर से मुक्ति दिलाने का वचन भी ले लिया। तब देवी ने एक कन्या के रूप में अवतार लिया। तभी से कहा जाता है इस राज्य का नाम कन्याकुमारी पड़ा। 

पौराणिक कथा  

देवी कन्या जब युवा हुई तो उनका विवाह भगवान शिव से होना निश्चित हुआ। लेकिन उनका जन्म तो वाणासुर का वध करने के लिए हुआ था अगर वह शादी कर लेंती तो वाणासुर का वध होना असंभव था। अंतत: कन्या की शादी शिव से नहीं हो पाई। जिससे नाराज होकर कन्या ने आजीवन कुंवारी रहने का प्रण ले लिया। कन्या इतनी सुंदर थी कि राक्षस वाणासुर उनपर मोहित हो गया और वह कन्या के सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। कन्या क्रोध में आकर वाणासुर का अंत कर दिया। तब देवताओं ने समुद्र तट पर पराशक्ति के कन्याकुमारी स्वरूप का मंदिर स्थापित किया। इसी आधार पर यह स्थान भी कन्याकुमारी कहलाया तथा मंदिर को कुमारी अम्मन यानी कुमारी देवी का मंदिर कहा जाने लगा।

दाल-चावल स्वरूप वाले कंकड़ 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर देवी का विवाह संपन्न न हो पाने के कारण बचे हुए दाल-चावन बाद में कंकड़-पत्थर बन गए। इसलिए कन्याकुमारी के रेत में दाल और चावल के रंग-रूप वाले कंकड़ बहुत मिलते हैं। 

टॅग्स :रहस्यमयी मंदिरमां दुर्गाभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठChaitra Navratri 2026 Ashtami Navami date: महाष्टमी व महानवमी तिथि कब है? जानें कन्या पूजन तिथि, विधि, मुहूर्त और महत्व

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य