गोवा में पर्यटकों के लिए आफत बनी ये चीज, आप भी जान लीजिये ताकि धक्के न खाने पड़ें

By उस्मान | Published: February 18, 2019 03:28 PM2019-02-18T15:28:29+5:302019-02-18T15:28:29+5:30

अगर आप गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और वहां के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

goa baga beach google map showing wrong direction, goa travel information | गोवा में पर्यटकों के लिए आफत बनी ये चीज, आप भी जान लीजिये ताकि धक्के न खाने पड़ें

फोटो- सोशल मीडिया

गूगल मैप (Google Maps) का रास्ता खोजने के लिए आजकल जमकर इस्तेमाल हो रहा है। गूगल का यह ऐप दुनियाभर में फेमस है। मगर ऐसा जरूरी नहीं कि गूगल मैप आपको हमेशा सही रास्ता ही दिखाए। आपने नोटिस किया होगा कि जब आप गूगल मैप के जरिए सड़क पर ड्राईव करते हैं, तो कई जगह पार्क, नदी और फाटक जैसी जगह पर ये सुझाव देता है कि आप अपने सामने वाली दीवार को स्केल कर सकते हैं और 300 मीटर सीधे जा सकते हैं।

गूगल मैप (Google Maps) आजकल गोवा में पर्यटकों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अगर आप गोवा में हैं या गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं और वहां गोवा के सबसे फेमस बीच 'बागा बीच' (Baga Beach) पर जाना चाहते हैं, तो गूगल मैप का सहारा न लें। दरअसल पास के होटलों से बागा बीच का रास्ता अक्सर परेशानी भरा हो सकता है। सैलानी अक्सर यहां एक स्थान से दूसरे स्थान जाने किए गूगल मैप पर अधिक निर्भर रहते हैं। 



 

यहां एक पॉफुलर रूट है। जो बागा बीच से सैलानियों को पूरी तरह से अलग स्थान पर ले जाता है। लेकिन अब यह मैसेज सुनिश्चित करता है कि सैलानी अपने गंतव्य स्थान पहुंचने में कहीं खो न जाएं। गूगल मैप के अलावा आपके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं होता की आप किस तरफ चलें। इसके अलावा आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं मिल पाता हैं। 

गोवा में भी एक ऐसी जगह है जहां पर पर्यटक रास्ता भटक जाते हैं। 'बागा बीच' जाने वाले पर्यटक गूगल मैप के जरिए गलत रास्ता चुन लेते है। अगर आप 'बागा बीच' जाना चाहते है तो गूगल मैप के हिसाब से न चलें। कई बार हमें गूगल मैप की सर्विस गलत रास्ता दिखा देती है।

'बागा बीच' जाने के लिए लगाया बैनर
गोवा में एक बैनर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल नार्थ गोआ में एक व्यक्ति ने बागा बीच तक जाने के लिए पोस्टर लगाया है। जिसमें लिखा है कि 'वापस मुड़े और बाएं तरफ जाएं, 'बागा बीच' वहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर है।' बैनर में लिखा है कि 'गूगल मैप' द्वारा आप बेवकूफ बन रहे हो। मैप द्वारा पर्यटक 'बागा बीच' तक नहीं पहुंच पाएगें।

सोशल मीडिया पर पोस्टर हो रहा है वायरल
इस बैनर को सबसे पहले Sumanth Raj Urs ने ट्वीटर पर शेयर किया। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बैनर के लिए ट्वीटर पर Sumanth का सब धन्यवाद भी कर रहे है। कई जा चुके पर्यटकों ने भी सोशल मीडिया पर 'बागा बीच' के एक्सपीरिएंस को शेयर किया, आखिर 'बागा बीच' जाने पर उन्हे कैसे भटकना पड़ा। 

Web Title: goa baga beach google map showing wrong direction, goa travel information

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे