लाइव न्यूज़ :

दोस्त का खुलासा, हनीमून पर यहां जा सकते हैं दीपिका-रणवीर, जानिए इस खास जगह के बारे में सब कुछ

By उस्मान | Updated: November 26, 2018 14:20 IST

बताया जा रहा है कि 28 दिसंबर को फिल्म 'सिंबा' की रिलीज के बाद दीपिका-रणवीर हनीमून पर जा सकते हैं। जाहिर है उस समय क्रिसमस और नया साल भी है। हम आपको यूरोप के कुछ ऐसी खास हनीमून जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां दीपिका और रणवीर जा सकते हैं।  

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी का फंक्शन अभी जारी है। इटली में 14-15 नवंबर में शादी करने के बाद इस कपल ने बैंगलोर में पहला रिसेप्शन दिया और अब दूसरा रिसेप्शन 2 दिसंबर को मुंबई में होगा। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह नया नवेला जोड़ा फंक्शन खत्म होने के बाद एक लंबे हनीमून पर जाने का प्लान बना रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद के फंक्शन खत्म होने के बाद रणवीर अपने अगली फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। इधर दीपिका अपने नए घर और रणवीर के परिजनों की देखभाल में लग जाएंगी। करण जौहर की कंपनी में बनी रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रमोशन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। 3 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के बाद यह कपल हनीमून पर जा सकता है। जाहिर है उस समय क्रिसमस और नया साल भी है। हम आपको यूरोप के कुछ ऐसी खास हनीमून जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां दीपिका और रणवीर जा सकते हैं।  

1) पोजिटानो, इटलीइटली के अमाल्फी तट पर सबसे खूबसूरत रिसॉर्ट्स में से पोजिटानो एक है। यह जगह कपल्स के बीच हनीमून के लिए काफी फेमस है। यहां के होटल, झील, पहाड़ और मौसम खूब आकर्षित करते हैं। यहां के शांतिपूर्ण माहौल और स्वच्छ समुद्र का आनंद लेने के लिए, हर साल दुनिया भर से लाखों लोग यहां आते हैं।

2) सेंटोरिनी, ग्रीसग्रीस के सेंटोरिनी आइलैंड की पहचान छोटे-छोटे सफेद रंग के घर और रेस्टोरेंट से है।शूटिंग के लिए भी यह पसंदीदा जगह है। एजियन समुद्र के किनारे विशाल चट्‌टान पर 73 वर्ग किमी के दायरे में बसे इस आइलैंड पर दो छोटी सिटी फिरा और ओइया हैं। खुशनुमा मौसम और प्राकृतिक खूबसूरती होने से हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं।  

3) डुब्रोव्निक, क्रोएशिया इस खूबसूरत जगह के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। डुब्रोव्निक शहर को क्रोएशिया का मोती कहा जाता है और इसकी वजह है यहां के खूबसूरत नजारे। वास्तव में, कई हस्तियां अक्सर छुट्टियां बिताने के लिए यहां आते हैं।

4) ईगल नेस्ट, फिनलैंड अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी इस बर्फीली जगह को हनीमून के लिए चुना था। संभव है दीपिका-रणवीर भी हनीमून के लिए वहां जाएं। नेस्टलैंड फिनलैंड के मिडिल स्थित एक रोमांटिक जगह है जहां कपल्स जाना पसंद करते हैं। 

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

मुसाफ़िर अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच