ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पुल, पार करने में लोगों के सूख जाते हैं हलक

By मेघना वर्मा | Published: September 6, 2018 01:07 PM2018-09-06T13:07:26+5:302018-09-06T13:07:26+5:30

दो शहरों को जोड़ता हुआ पुल तो आपने देखा होगा मगर नार्थ आयरलैंड में एक ऐसा कृत्रिम पुल भी है जो दो पहाड़ो को जोड़ता है।

5 most dangerous bridge in the world | ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पुल, पार करने में लोगों के सूख जाते हैं हलक

ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक पुल, पार करने में लोगों के सूख जाते हैं हलक

दुनिया में ऐसी बहुत सी जगह है जो अपने रोमांच और ऐडवेंचर एक्सपिरीयंस के लिए जानी जाती हैं। इनमें से कुछ तो इतनी रोमांचक होती है कि लोग इन्हें एक्सपलोर करना चाहते हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही खतरनाक पुल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने रोमांचक अनुभव के लिए दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इस पुल पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है मगर फिर भी लोग इस अनुभव को महसूस करने यहां जरूर जाते हैं। 

1. रस्सी का बना पुल

दुनिया के सबसे खतरनाक पुल की बात करें तो वह पेरू देश में बना हुआ है। रस्सी के साहारे बना ये पुल कुजको गांव को पेरू से जोड़ता है। इस पुल को बनाने के लिए आदिवासियों ने पारंपरिक तरीके को अपनाया है। जंगली घास की रस्सी पर बने इस पुल की ब्रिज 120 फिट लंबा है। खास बात ये है कि इस ब्रिज को लभगभ हर साल बनाया जाता है। हवा में झूलते हुए इस पुल ने 500 साल से गांव को पेरू शहर से जोड़ कर रखा है। जब ब्रिज बन जाता है तो  लोग इसके लिए जश्न मनाते हैं। इसे दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक ब्रिज में से एक माना जाता है। साल 2013 में इस ब्रिज को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। 

2. ग्लास बॉटम ब्रिज

चीन को अपने अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और तरह-तरह की तकनीक के लिए जाना जाता है। इसी का इस्तेमाल करके बनाए गए चीन के इस ब्रिज को खतरनाक ब्रिज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। 1230 फुट ऊंचा और 984 फुट लंबे इस ब्रिज को दुनिया का सबेस ऊंचा ब्रिज भी कहा जाता है। इसकी खास बात ये है कि यह पूरा पुल कांच का बना हुआ है। आप जब इसके ऊपर चलेंगे तो आपको अपने नीचे की गहाराई साफ दिखाई देगी। 

3. कैरिक ए-रेड ब्रिज

दो शहरों को जोड़ता हुआ पुल तो आपने देखा होगा मगर नार्थ आयरलैंड में एक ऐसा कृत्रिम पुल भी है जो दो पहाड़ो को मिलाता है। जमीन से 100 फुट ऊपर बने रस्सी के इस पुल पर चलने में सबसे रोमांचक तब होता है जब हवा में झूलता हुआ ये पुल ऊपर खुले आसमान और नीचे पानी का दृश्य दिखाता है। 

4. कैपीलानो सस्पेन्शन ब्रिज

इसे पुराने ब्रिज की लिस्ट में भी रखा जा सकता है। इस ब्रिज का निर्माण 1889 में कनाडा में किया गया था। नदी को पार करने के लिए बनाये गए इस पुल की ऊंचाई 230 फुट और 460 फुट लंबी है। इसे पार करने में सबसे ज्यादा रोमांच तब आता है जब पुल के सहारे आप जंगलों के बीच से होकर आप निकलते हैं। 

5. टिटलिस क्लिफ वॉल्क

स्विजरलैंड की हसीन वादियों और बर्फ के बीच एक ऐसा रोमांचक पुल भी है जो दो पहाड़ियों को मिलाता है। इसे यूरोप का सबसे ऊंचा पुल भी कहा जाता है। बर्फ से घिरे इस पुल को पार करना अपने आप में रोमांचक अनुभव देता है। 

Web Title: 5 most dangerous bridge in the world

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे