लाइव न्यूज़ :

मोल-भाव करने में आता है मजा तो देश के इन 5 बाजारों से जरूर करें शॉपिंग

By मेघना वर्मा | Updated: May 9, 2018 10:47 IST

राजस्थानी रंग से रंगा पुष्कर बाजार अपने यहां आने वाले पर्यटकों को अनायास ही अपनी ओर खींचता है।

Open in App

भारतीय महिलायें हों या पुरुष, खरीदारी करते समय सभी को मोल-भाव करना पसंद होता है। वैसे आज के लाइफस्टाइल में मॉल कल्चर इतना बढ़ गया है कि मध्य वर्गीय परिवार भी बड़े और आलिशान मॉल से ही अपने लिए सामान खरीदता है। हालांकि सच ये है कि हम भारतीयों को बिना मोल-भाव किये खरीदारी का मजा नहीं आता। मोलभाव करके कीमत कम करवाने में जो खुशी मिलती है वो मॉल्स वाली शॉपिंग में कहाँ। तो आज हम आपको देश के 5 ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको शॉपिंग करने का असली मजा मिलेगा। खास बात ये है कि इन सभी बाजारों में आपको फैशन में चल रहा हर लेटेस्ट ट्रेंड देखने को मिल जाएगा। तो आपको भी शॉपिंग करना पसंद है तो इन छुट्टियों में देश के इन बाजारों में जाने का प्लान जरूर बनाएं।

1. जनपथ, दिल्ली

दिल्ली के दिल में बसे कनॉट प्लेस में स्थित जनपथ एक ऐसा बाज़ार है जहाँ कपड़ों और जूतों से लेकर एलेक्ट्रॉनिक्स का भी सामान मिल जाता है। अगर आप मोल भाव में अच्छे हैं तो आप पूरी जनपथ मार्केट को लूट सकते हैं। हमारा मतलब है कि आप कम रुपयों में काफी ज्यादा और अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप मोलभाव में अच्छे नहीं है, तब थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में दुकानदार आपको लूट सकता है यानि कि आपको महंगा सामान भी दे सकता है। बस ज़रूरत है आपकी मोल-भाव की क्षमता की! जितनी अच्छी सौदेबाज़ी कर पाएँगे, उतना फ़ायदा आपका। आप यहां सुबह 10 बजे से रात करीबन 10 बजे तक शॉपिंग कर सकते हैं। वैसे बेहतर यही रहेगा कि आप शाम 8.30 बजे तक शॉपिंग कर लें क्योंकि उसके बाद कुछ दुकानें बंद हो जाती हैं। 

2. फ़ैशन स्ट्रीट, मुंबई

मुंबई को फ़ैशन की नगरी भी कहा जाता है। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए ये सोने की ख़ान की तरह है। एक ही लाइन में ढेरों स्टॉल्स पर अपनी पसंद के कपड़े, जूते, बेल्ट्स आदि आप यहां से खरीद सकते हैं। यहां आपको मोल-भाव से ज्यादा इस चीज पर ध्यान देना होगा कि आप जो आइटम खरीद रहे हैं वो असली हो। अक्सर लोग मुंबई में मिलने वाले सामानों में असली और नकली की पहचान नहीं कर पाते।तो अगली बार कभी भी मुंबई घूमने का प्लान बने तो यहां के फैशन स्ट्रीट पर जरूर जाएं और ट्रेंडी टॉप्स और ड्रेस की शॉपिंग कर लें।

बजट है कम तो कीजिये इन 7 देशों की सैर और लीजिये छुट्टी का भरपूर मजा

3. इंगो का शनिवार रात का बाज़ार, गोआ

गोआ के अरपोरा में यह रात का बाज़ार सबसे बड़ा बाज़ार है| हर टूरिस्ट जो गोआ जाता है, उसके लिए इस बाज़ार में जाना समझ लीजिए आवश्यक है! ख़ास बात है कि वहाँ पर सिर्फ़ गोआ के ही नही, युरोप के व्यापारी भी अपना सामान बेचने आए होते हैं! यहां दुनिया भर से लोग शॉपिंग करने आते हैं। यहां आने के बाद आप खुद-ब-खुद यहां से बाहर नहीं जाना चाहेंगे। ख़ास तरह की लेटेस्ट कपड़ें, हैण्ड मेड चीजें और लाइव एंटरटेन्मेंट के लिए ये जगह आपको बांधे रखेगी।

4. पुष्कर बाज़ार, पुष्कर

राजस्थानी रंग से रंगा पुष्कर बाजार अपने यहां आने वाले पर्यटकों को अनायास ही अपनी ओर खींचता है। राजस्थानी कारीगरी से बने बैग, वॉल हैंगिंग, कढ़ाई की हुई शिल्पकृति और भी कितना कुछ साज-सज्जा का सामान मिलेगा आपको पुष्कर बाज़ार में बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इतना ही नहीं, रंग-बिरंगे राजस्थान की छाप आप अपने साथ ले जा सकते हैं मशहूर राजस्थानी 'बंधिनी' के रूप में।

5. न्यू मार्केट, कोलकाता

रात के दो बजे से सुबह के साढ़े सात बजे तक लगने वाले बाजारों में सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के दूसरे हिस्सों और पूर्वोत्तर से भी खरीदार आते हैं। बाजार में लगभग दो हजार दुकानदार हैं। कोलकाता के इस सबसे पुराने बाज़ार को हॉग्स मार्केट के नाम से भी जानते हैं। शॉपिंग करने वालों के लिए तो यह जन्नत है। 2000 से ज़्यादा स्टॉल्स में आप अपनी पसंद की साड़ियाँ और साथ में सस्ते गहने, हैंडबैग और भी ना जाने कितना कुछ खरीद सकते हैं।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते