बजट है कम तो कीजिये इन 7 देशों की सैर और लीजिये छुट्टी का भरपूर मजा

By मेघना वर्मा | Published: May 8, 2018 01:04 PM2018-05-08T13:04:39+5:302018-05-08T13:04:39+5:30

अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं तो चीन भी अच्छा विकल्प है। विकसित होने के साथ-साथ यहां पर कई सारे घूमने के स्थान हैं।

Countries where you can plan your trip in a very Low budget | बजट है कम तो कीजिये इन 7 देशों की सैर और लीजिये छुट्टी का भरपूर मजा

बजट है कम तो कीजिये इन 7 देशों की सैर और लीजिये छुट्टी का भरपूर मजा

घूमना किसे पसंद नहीं। देश हो या विदेश एक आदमी अपनी पूरी लाइफ में वर्ल्ड ट्रेवल करना चाहता है लेकिन उसके इस सपने में दो मुश्किलें आकर कड़ी हो जाती हैं, पहली मुश्किल समय की कमी और दूसरी आफत है बजट। लेकिन आप परेशान ना हों, आज हम आपको ऐसे ही 7 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने और ठहरने के लिए आपको लाखों खर्च नहीं करने पड़ेंगे बल्कि आप कम बजट में भी इन जगहों की आसानी से सैर कर सकते हैं। ऐसे कई देश हैं जहां इंडियन करेंसी की वैल्यू यहां से ज्यादा है। इन देशों में घूमने पर आप काफी पैसे बचा सकते हैं क्योंकि यहां भारतीय रुपए की वैल्यू ज्यादा होती है। तो बस इस गर्मी आप भी कर लीजिये बैग पैक और बजट में कर लीजिये इन विदेशों की सैर।

1. सिंगापुर

अक्सर आपने लोगों से सिंगापुर की खूबसूरती के बारे में सुना होगा। बहुत सारी फिल्मों में भी आपने सिंगापुर की सुन्दरता को देखा होगा। अगर आप कम बजट में कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो सिंगापुर से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है। इस देश में आप शॉपिंग, नाइट लाइफ, पार्टी और स्पोर्टस का दिल खोलकर भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां जाने के लिए बस 55 से 60 हजार बजट की जरूरत है। सिंगापुर में विश्व का सबसे पहला कसिनो है। यहां घूमने के लिए फ्लाइट फेयर तीस हजार रुपये के आसपास रहता है।

2. भूटान

प्राकृतिक नजारे, बर्फ से ढकी ऊंची पहाड़ी चोटियां, पहाड़ी रास्ते और सर्द हवाएं ऐसा ही नजारा आपको भूटान में देखने को मिलेगा। कम बजट में सुन्दर जगह का सफर करना चाहते हैं तो आप गांवों के देश भूटान से आप अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। यहां के लोग सादगी पसंद हैं। आप यहां की हवा में बुद्ध के विचारों को महसूस कर पाएंगे। यहां आप बस से भी जा सकते हैं। अगर आपको मजेदार छुट्टियां बिताना है तो भूटान जरूर जाएं। यहां जाने के लिए आपके बस केवल 35 हजार रूपये की आवश्यकता है।

3. चीन

चीन का नाम सुनते ही आपको लगा होगा कि इस देश में कम बजट में घूमने का कैसे प्लान बन सकता है लेकिन सच यही है। अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं तो चीन भी अच्छा विकल्प है। विकसित होने के साथ-साथ यहां पर कई सारे घूमने के स्थान हैं। पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए यहां पर हर चीज को बजट के अंदर रखा गया है। यहां आप चीन की दीवार, शंघाई बंड्स, फोरबिडेन सिटी, टेराकोटा आर्मी, वेस्ट लेक जैसी जगह घूम सकते हैं।

रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन से कीजिये स्विट्ज़रलैंड का सफर, पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल

4. श्रीलंका

यह देश भारत से बेहद नजदीक है। यहां जाकर आपको वहीं आपनापन मिलेगा जो आपको भारत में मिलता है। यहां पर कई सारे धार्मिक और ऐतेहासिक स्थान है जिनका आप बड़ी सरलता से भ्रमण कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको महज 17 हजार रूपये की आवश्यकता है। यहां आप कोलम्बो, केंडी, नुवारा इल्लैया, टी फैक्ट्री, सीथा इल्लैया गार्डेन आदि जगह घूम सकते हैं। 

5. थाइलैंड

गर्मियों में समुद्र के किनारों पर जाना और अपने पार्टनर के साथ वह रोमांटिक समय बिताना चाहते है तो आप थाइलैंड का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा भी अगर आपको माउंटेन, खूबसूरत नजारे और स्वादिष्ट खाने का मजा लेना है तो भी थाइलैंड जरूर जाएं। यहां जाने के लिए आपको लगभग 35 हजार रूपए खर्च करने होंगे। यहां आप बैंकॉक, पट्टाया, कोरल आईलैंड, प्राचीन बैद्ध मंदिर, फ्लोटिंग मार्केट जैसी जगह घूम सकते हैं। 

इस गांव में हर घर के सामने है कब्र, बिना इसकी पूजा के नहीं करते कोई भी काम

6. इंडोनेशिया

इसे महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह भी कहा जा सकता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए इंडोनेशिया से अच्छा कुछ और नहीं। यहां के हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण के बीच समय बिताना काफी मनोरम होता है। यहां जाने का खर्चा महज 25 हजार रूपये ही है। यहां आप  बाली, जावा, जकार्ता, सुमात्रा वोल्केनो जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। 

7. मलेशिया

जी हां आप अगर कम बजट में ज्यादा मजा लेना है तो मलेशिया चले आइए। यहां का समान्य वातावरण आपको काफी पसंद आएगा। यहां जाने के लिए फ्लाइट फेयर सिर्फ 20 हजार रूपये है। यहां पर 500 रूपये में भी काफी अच्छे होटल मिल सकते हैं। साथ ही यहां आपको खाने के लिए भी कम बजट में चीजे मिल जाएगा। यहां आप जेंटिंग हिल, बाटु केव्ज, पेट्रोनॉस ट्विन टॉवर, पेनॉग, मलक्का आदि जगहों पर घूम सकते हैं। 

Web Title: Countries where you can plan your trip in a very Low budget

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे