देश की 10 जगहें जहां सर्दियों में जमकर पड़ती है बर्फ, जल्दी कर लें ट्रिप प्लान

By गुलनीत कौर | Published: December 15, 2018 09:23 AM2018-12-15T09:23:50+5:302018-12-15T09:23:50+5:30

अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय लद्दाख जाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस बीच यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ देखने के लिए और बर्फ में मस्ती करने का पूरा भरपूर मौक़ा मिलेगा। लद्दाख जाने के लिए हवाई, ट्रेन और रोड ट्रिप सभी मुमकिन है।

10 tourist destinations in India popular for snowfall | देश की 10 जगहें जहां सर्दियों में जमकर पड़ती है बर्फ, जल्दी कर लें ट्रिप प्लान

देश की 10 जगहें जहां सर्दियों में जमकर पड़ती है बर्फ, जल्दी कर लें ट्रिप प्लान

गर्मी के मौम्सा में हिल स्टेशन तो हर कोई जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सर्दी के मौसम में ठंडी जगह जाने का प्लान बनाया है? नहीं बनाया तो इस बार बनाएं! देश की उन जगहों पर जाएं जहां नवंबर से लेकर जनवरी तक जमकर बर्फ पड़ती है। बर्फ की बारिश होती है। जहां चारों ओर जिधर भी नजर घुमाकर देखेंगे तो आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई देगी। यकीन मानी, इस तरह का ट्रिप आप जिन्दगी भर नहीं भूल पाएंगे। 

लेकिन ऐसे ट्रिप के लिए रोजाना वाले हिल स्टेशन पर नहीं, इस बार कुछ नया प्लान करें। हम आपको देश की उन 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सर्दी में जोरदार बर्फ पड़ती है। यहाँ का तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। मगर इतनी ठंड में मिलने वाला अनुभव भी यादगार होता है।

1. औली, उत्तराखंड

देश के उत्तरी इलाके उत्तराखंड के औली में नवंबर के मध्य से ही तेज बर्फबारी होना शुरू हो जाती है। स्कीइंग के लिए यह जगह बेस्ट है। औली उत्तराखंड के जोशीमठ से मात्र 16 किलोमीटर की दूर पर है। 

2. पहलगाम, जम्मू कश्मीर

समुद्र तल से 8,957 की ऊंचाई पर बना पहलगाम बेहद खूबसूरत जगह है। स्नो स्पोर्ट्स से लेकर सुंदर वादियों के लिए यह जगह जानी जाती है। ट्रेक के लिए ये जगह फेमस है।

3. गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर

बर्फीली वादियों की बात हो और जुबां पर गुलमर्ग का नाम ना आए, यह हो नहीं सकता। दिल्ली से गुलमर्ग का फासला 880 किलोमीटर का है। यहां आप स्कीइंग, ट्रेक के अलावा देश की सबसे ऊंची केबल कार पर भी सफर कर सकते हैं।

4. पाटनीटॉप, जम्मू कश्मीर

लिस्ट में अगली जगह भी जम्मू कश्मीर से है। यह है पाटनीटॉप जो हमेशा से ही पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध रही है। यह जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में है। स्कीइंग और ट्रेक के लिए यहां जरूर जाएं। 

5. सोनमर्ग, जम्मू कश्मीर

सोनमर्ग देश का एक ऐसा हिल स्टेशन हैं जहां नवंबर से बर्फ पड़ना शुरू हो जाती है और अप्रैल तक पहाड़ों पर बर्फ की मोटी परत बनी रहती है। इसके बाद धीरे धीरे यह बर्फ पिघलती है। सोनमर्ग श्रीनगर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। खूबसूरत नजारों के लिए यहां जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें: करीब आ रही हैं क्रिसमस की छुटियां, जल्दी प्लान कर लें ट्रिप, ये हैं 7 बजट ट्रेवल डेस्टिनेशन

6. लद्दाख, जम्मू कश्मीर

अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय लद्दाख जाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस बीच यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ देखने के लिए और बर्फ में मस्ती करने का पूरा भरपूर मौक़ा मिलेगा। लद्दाख जाने के लिए हवाई, ट्रेन और रोड ट्रिप सभी मुमकिन है।

7. कटाव, सिक्किम

देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की बता करें तो सिक्किम में ढेर सारे छोटे बड़े हिल स्टेशन हैं। इनमें कटाव एक ऐसी जगह है जहां साल में लंबे समय तक बर्फ मिलती है। यह गंगटोक से मात्र 144 किलोमीटर की दूर पर है। लेकिन कटाव जाने के लिए आपके पास आर्मी का इज्जाजत जरूर होनी चाहिए।

8. मनाली, हिमाचल प्रदेश

अब बात करते हैं हिमाचल प्रदेश की, जहां देश में सबसे अधिक हिल स्टेशन हैं और लोकप्रिय भी हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में आपको नवंबर से जनवरी तक भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। यहां स्कीइंग, ट्रेक, आदि एक्टिविटीज होती हैं। लोगों में अधिक फेमस होने की वजह से मनाली में खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी अच्छी है। 

9. शिमला, हिमाचल प्रदेश

मनाली के बाद अब बारी है हिमाचल प्रदेश के शिमला की। यहां बर्फ देखनी हो तो 15 दिसंबर के बाद जाएं। जनवरी के अंत तक यहां आपको बर्फ से ढके पहाड़ दिखेंगे। शिमला के बाद आप आगे कुफरी, मनाली, डलहौजी के लिए भी रवाना हो सकते हैं।

10. कुफरी, हिमाचल प्रदेश

शिमला के साथ सटा कुफरी, शिमला से अधिक ठंडा हिल स्टेशन है। यहां आपको भरी गर्मी में भी ठिठुरने वाली ठंड का एहसास हो सकता है। यहां बर्फ पहले पड़ती है। यहां आप ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। 

Web Title: 10 tourist destinations in India popular for snowfall

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे