योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं और वह राजनेता भी हैं। उनका जन्म 5 जून 1972 को पंचुर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में हुआ था। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया। वे 1998 से 2017 तक बीजेपी की टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। Read More
पप्पू यादव ने यूपी की झांसी में पुलिस के हाथों मारे गये उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर को नौटंकी बताते हुए कहा कि एक अपराधी को मारने पर पूरी बीजेपी ऐसे ताली बजा रही है जैसे देश का बस यही एक दुश्मन था। ...
झांसी में गुरुवार को मुठभेड़ में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के भगोड़े बेटे असद और उसके साथी गुलाम को मार गिराया। सीएम योगी ने शूटआउट में शामिल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम की तारीफ की। ...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार को फर्जी मुठभेड़ के आरोप में घेरने का प्रयास किया है। ...
दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय में बड़ी चुनौती है। भारत की परंपरा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है। आगामी जुलाई माह में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। ...