योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं और वह राजनेता भी हैं। उनका जन्म 5 जून 1972 को पंचुर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में हुआ था। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया। वे 1998 से 2017 तक बीजेपी की टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। Read More
झांसी में गुरुवार को मुठभेड़ में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के भगोड़े बेटे असद और उसके साथी गुलाम को मार गिराया। सीएम योगी ने शूटआउट में शामिल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम की तारीफ की। ...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार को फर्जी मुठभेड़ के आरोप में घेरने का प्रयास किया है। ...
दो दिवसीय नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023 का उद्घाटन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज के समय में बड़ी चुनौती है। भारत की परंपरा सदैव से पर्यावरण हितैषी रही है। आगामी जुलाई माह में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। ...
छानबे सीट पर बीजेपी गठबंधन से अपना दल एस के राहुल कोल विधायक थे, जिनका बीते साल निधन हुआ था। जिसके बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जबकि स्वार सीट से जीत अब्दुल्ला आजम की सदस्यता खत्म होने के कारण वहाँ चुनाव हो रहा है। ...
Prime Minister's Safe Motherhood Campaign: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ और 24 तारीख को यह सुविधा मिलेगी और यदि उस दिन रविवार या अन्य कोई अवकाश हुआ तो अगले कार्य दिवस पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। ...
सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अगले 2-3 वर्षों में हम 1 करोड़ नौजवानों के लिए नौकरी लाने वाले हैं। ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह साल पहले गुंडे और माफिया खुलेआम कारोबारियों को डरा धमका कर उनका अपहरण कर लेते थे और प्रदेश दंगों और अराजकता के लिए जाना जाता था। लेकिन आज ऐसे तमाम तत्व खामोश हो गए हैं। ...