World Economic Forum 2023

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
विश्व आर्थिक मंच 2023

विश्व आर्थिक मंच 2023

World economic forum 2023, Latest Hindi News

विश्व आर्थिक मंच 2023 (World Economic Forum 2023) की बैठक  स्विट्जरलैंड के दावोस में होगी। डब्ल्यूईएफ (WEF) की वार्षिक बैठक 16 से 20 जनवरी तक चलेगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अश्विनी वैष्णव, सीएम बोम्मई और स्मृति ईरानी समेत 100 से अधिक भारतीय विश्व आर्थिक मंच सालाना बैठक में शामिल होंगे। हालांकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे इसपर संशय है।डब्ल्यूईएफ ने कहा कि दावोस में होने वाली उसकी वार्षिक बैठक में दुनियाभर के नेताओं से तत्काल आर्थिक, ऊर्जा और खाद्यान संकट के मुद्दे उठाने और ज्यादा सतत और मजबूत दुनिया के लिए जमीनी काम करने का आहवान किया गया है।  डब्ल्यूईएफ ने इस बैठक में एशियाई देशों में से खासकर जापान, चीन जैसे देशों की महत्वपूर्ण भागीदारी की उम्मीद जताई है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) एक स्विस गैर-लाभकारी संस्थान है जिसकी स्थापना वर्ष 1971 में जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में हुई थी।
Read More
World Economic Forum 2023: 16 से 20 जनवरी तक होगा विश्व आर्थिक मंच 2023 का आयोजन, जानें क्या है बैठक का विषय - Hindi News | world economic forum 2023 annual meeting agenda | Latest world News at Lokmatnews.in

विश्व :16 से 20 जनवरी तक होगा विश्व आर्थिक मंच 2023 का आयोजन, जानें क्या है बैठक का विषय

इस बैठक का उद्देश्य कोविड-19 महामारी और यूक्रेन में युद्ध के मद्देनजर अनिश्चितता और नाजुकता को रोकने के लिए प्रणालीगत जोखिमों को दूर करना है। ...

World Economic Forum 2023: क्या बीच में ही दावोस सम्मेलन से लौट आएंगे सीएम शिंदे? विपक्ष के आरोपों पर दिया ये जवाब - Hindi News | World Economic Forum 2023 Will bring huge investments to State Maharashtra CM Shinde on his Davos trip | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :World Economic Forum 2023: क्या बीच में ही दावोस सम्मेलन से लौट आएंगे सीएम शिंदे? विपक्ष के आरोपों पर दिया ये जवाब

मीडिया में आई इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि सरकार बीएमसी चुनावों को लेकर ज्यादा चिंतित है, बजाय इसके कि राज्य में निवेश आए। ...