लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
महिला आईपीएल नीलामी 2023

महिला आईपीएल नीलामी 2023

Women ipl auction 2023, Latest Hindi News

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की शुरुआत हो रही है। 13 फरवरी को नीलामी है। नीलामी में पांच फ्रेंचाइजी टीमें कुल मिलाकर 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगा सकती हैं, जिसके लिए 409 क्रिकेटरों की अंतिम सूची जारी की गयी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि लीग के सभी 22 मैच चार से 26 मार्च तक मुंबई में होंगे। इन 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय है जबकि 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसमें से आठ एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने पांच टीमों के लिए बोली में 4669.99 करोड़ रुपये हासिल करने के बाद इस लीग का प्रसारण अधिकार 951 करोड़ रुपये में बेचा। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी आईपीएल टीमों के अलावा  कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने डब्ल्यूपीएल के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं। नीलामी में हर  फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी होगी।
Read More