वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, कैरेबियाई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली एक बहुराष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जिसे विंडीज क्रिकेट (वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड) प्रशासित करता है। जून 2017 में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 91वीं सालगिरह पर नए सिरे से अपना नामकरण किया और बोर्ड के राष्ट्रीय टीम का नाम बदलकर 'विंडीज क्रिकेट' कर दिया। 'विंडीज' कैरेबियन बैसिन और उत्तरी एटलांटिक महासागर के कुछ द्वीपों का समूह है, जो क्रिकेट खेलने के नाम पर एकजुटता दिखाते हैं और विंडीज के नाम से खेलते हैं। विंडीज में बहामास द्वीप, क्यूबा, जमैका, हैती, द डमोमिनीकन रिपब्लिक, प्यूर्तो रिको, यूनाइटेड स्टैट ऑफ वर्जिन आईलैंड, द लिवार्ड आईलैंड एंड विंडवार्ड आइलैंड, गुयाना, सुरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो द्वीप शामिल हैं। वेस्टइंडीज ने साल 1975 और 1979 में खेले गए शुरुआती दो वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टीम कभी भी वर्ल्ड कप अपने नाम नहीं कर पाई। विंडीज टीम ने साल 2012 और 2016 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। Read More
ENG vs WI: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आखिरी ओवर में रन बनाने के बावजूद दूसरे टी मैच में सिर्फ एक रन से चूक गए और इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1 . 1 से बराबरी कर ली। ...
WI vs ENG: इंग्लैंड को एशेज में करारी शिकस्त के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ...
U-19 World Cup 2022:भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान यश धुल, उप कप्तान शेख रशीद और टीम के उनके चार साथी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके कारण बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ बाहर रहना पड़ा। ...
Rohit Sharma Fitness Update: भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा बाएं हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से अच्छे तरीके से उबर रहे हैं। ...
Ireland tour of West Indies: आयरलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। आईसीसी के किसी पूर्णकालिक सदस्य के खिलाफ आयरलैंड ने पहली बार कोई वनडे श्रृंखला जीती है। ...