U-19 World Cup 2022: इंग्लैंड ने कनाडा को 106 रन से हराया, दक्षिण अफ्रीका ने युगांडा और अफगानिस्तान ने पापुआ न्यूगिनी को दी मात

U-19 World Cup 2022: इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 320 रन बनाये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2022 02:51 PM2022-01-19T14:51:03+5:302022-01-19T14:52:45+5:30

U-19 World Cup 2022 England beat Canada 106 runs, South Africa beat Uganda and Afghanistan beat Papua New Guinea | U-19 World Cup 2022: इंग्लैंड ने कनाडा को 106 रन से हराया, दक्षिण अफ्रीका ने युगांडा और अफगानिस्तान ने पापुआ न्यूगिनी को दी मात

प्रेस्ट ने अपनी पारी में 93 गेंद का सामना किया और 10 चौके लगाये।

googleNewsNext
Highlightsजार्ज बेल (57), जार्ज थामस (51) और विलियम लक्सटन (41) ने उपयोगी योगदान दिया।इंग्लैंड ने कनाडा को 48.1 ओवर में 214 रन पर समेट दिया।इंग्लैंड की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।

U-19 World Cup 2022: कप्तान टॉम प्रेस्ट ने पहले 93 रन की लाजवाब पारी खेली और बाद में तीन विकेट लिये जिससे इंग्लैंड ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के ग्रुप ए लीग मैच में कनाडा पर 106 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 320 रन बनाये।

प्रेस्ट ने अपनी पारी में 93 गेंद का सामना किया और 10 चौके लगाये। उनके अलावा जार्ज बेल (57), जार्ज थामस (51) और विलियम लक्सटन (41) ने उपयोगी योगदान दिया। इसके बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज जोशुआ बोडेन (44 रन देकर चार विकेट) तथा स्पिनर जैकब बाथेल (45 रन देकर तीन) और प्रेस्ट (38 रन देकर तीन) ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया जिससे इंग्लैंड ने कनाडा को 48.1 ओवर में 214 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।

इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप बी के मैच में युगांडा पर 121 रन से आसान जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस के 104 रन की मदद से नौ विकेट पर 231 रन बनाये। इसके जवाब में युगांडा 33.4 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गया। उसके केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे।

उधर ग्रुप सी में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यूगिनी (पीएनजी) को 135 रन से करारी शिकस्त देकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 200 रन पर आउट हो गयी लेकिन उसने पीएनजी को केवल 20.5 ओवर में 65 रन पर ढेर कर दिया।

अफगानिस्तान की तरफ से इजराहुल हक नावीद ने तीन जबकि नावीद जादरान, नांगयालाइ खान और नूर अहमद ने दो-दो विकेट लिये। इससे पहले अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान सुलेमान सफी (62), एजाज अहमद अहमदजई (45) और खैबर वली (30) ही कुछ योगदान दे पाये। पीएनजी के लिये केटेनालकी सिंगी ने चार और रासन केवाउ ने तीन विकेट लिये।

Open in app