अभिनेता विवेक ओबरॉय का जन्म तीन सितम्बर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता सुरेश ओबरॉय फिल्म अभिनेता थे। विवेक ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कम्पनी (2002) में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में विवेक ने निगेटिव रोल निभाया। कम्पनी के बाद विवेक शाद अली की फिल्म साथिया (2002) में रोमांटिक रोल में नजर आए। साल 2004 में मणिरत्नम की हिट फिल्म 'युवा'में भी विवेक ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। साल 2006 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ओंकारा में विवेक ओबरॉय एक बार फिर गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आए। अपने अब तक के करिर में विवेक ओबरॉय दो दर्जन से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। Read More
फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का लोगों से अनुरोध किया। दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है। प्रधानमंत्री मोदी की बायो ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के जल्द रिलीज होने के लिए अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने साईंबाबा मंदिर में प्रार्थना की। उन्होंने अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में वि ...
विपक्षी दल में इस फिल्म को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। उनका कहना है कि यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचेगी। ...
निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम बहुत खुश हैं कि हमें सेंसर बोर्ड से ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है और अंतिम रूप से यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। ...
वडोदरा लोकसभा सीट पर विवेक ओबेरॉय अपना भाग्य आजमा सकते हैं। वहीं, बीजेपी ने इस बार विवेक का नाम गुजरात में पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। ...
विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले इस फिल्म को रिलीज किए जाने का कई लोग विरोध जता रहे हैं। ...