अभिनेता विवेक ओबरॉय का जन्म तीन सितम्बर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता सुरेश ओबरॉय फिल्म अभिनेता थे। विवेक ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कम्पनी (2002) में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में विवेक ने निगेटिव रोल निभाया। कम्पनी के बाद विवेक शाद अली की फिल्म साथिया (2002) में रोमांटिक रोल में नजर आए। साल 2004 में मणिरत्नम की हिट फिल्म 'युवा'में भी विवेक ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। साल 2006 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ओंकारा में विवेक ओबरॉय एक बार फिर गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आए। अपने अब तक के करिर में विवेक ओबरॉय दो दर्जन से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। Read More
Prime Minister Narendra Modi Biopic Movie New Poster: सोमवार को नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ऐक्टर विवेक ओबरॉय ने बायॉपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पोस्टर लॉन्च किया। ...
फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का लोगों से अनुरोध किया। दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है। प्रधानमंत्री मोदी की बायो ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के जल्द रिलीज होने के लिए अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने साईंबाबा मंदिर में प्रार्थना की। उन्होंने अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में वि ...
विपक्षी दल में इस फिल्म को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। उनका कहना है कि यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचेगी। ...