विवेक ओबेरॉय ने एग्जिट पोल को लेकर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के रिश्तों का उड़ाया मजाक, चंद मिनटों में हो गया वायरल
By मेघना वर्मा | Published: May 20, 2019 03:28 PM2019-05-20T15:28:21+5:302019-05-20T15:35:17+5:30
विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई थी।
विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए काफी सुर्खियों में हैं। वहीं देश में इस समय चुनाव के बाद एक्जिट पोल और रिजल्ट को लेकर काफी बातें हो रही हैं। ऐसे में विवेक ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय दिखाई दे रही हैं।
दरअसल विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रही हैं। जिसमें लिखा है। ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल।
तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ। लोग ये भी कह रहे हैं कि विवेक ने इस ट्वीट के बहाने ऐश्वर्या राय के रिश्तों का मजाक उड़ाया है।
Haha! 👍 creative! No politics here....just life 🙏😃
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 20, 2019
Credits : @pavansingh1985pic.twitter.com/1rPbbXZU8T
विवेक ओबेरॉय का ट्वीट चंद घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मजाकिया अंदाज में शेयर किया गया विवेक का ये ट्वीट लोगों को तंज जैसा भी लग रहा है। बता दें ऐश्वर्या, हम दिल दे चुके फिल्म के समय सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। लोग भी विवेक के इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं।
#ExitPoll2019#ExitPollspic.twitter.com/W7jeT27CyS
— Piyush Golchha (@PiyushGolchha) May 20, 2019
Brave. You need to be very brave for such memes. Salute.
— AVNIJESH (@Avnijesh) May 20, 2019
Bravo
— 🇮🇳Chowkidar-Sweta Srivastava🇮🇳😊😊 (@swetasamadhiya) May 20, 2019
Jab mujhe @BeingSalmanKhan achhe lagte thhe tab mujhe @vivekoberoi galat Lage thhe.par dhire dhire ye realise hua Jo dikhta hai wo bikta hai.
Salman Desh ke hee nahi Desh ke kisi mudde pr ye Khan Khade nahi hote.
Par life hai taste badalta isliye @TomCruise love u 😉😉
मगर उन दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं तो ऐश्वर्या ने रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद वो विवेक के साथ अफेयर में थीं। मगर 2007 में वो अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।
विवेक ने शेयर किया है मीम
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं।