ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ाने पर भड़की सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में लगाई विवेक ओबेरॉय की क्लास

By मेघना वर्मा | Published: May 20, 2019 05:01 PM2019-05-20T17:01:04+5:302019-05-20T17:01:04+5:30

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल।

Sonam Kapoor slams Vivek Oberoi for sharing a meme involving Aishwarya Rai Bachchan | ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ाने पर भड़की सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में लगाई विवेक ओबेरॉय की क्लास

ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ाने पर भड़की सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में लगाई विवेक ओबेरॉय की क्लास

चुनाव के इस माहौल में नेताओं से लेकर आम आदमी पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। तभी तो रिसेंटली विवेक ओबेरॉय ने एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन के पुराने रिश्तों को लेकर चुनावी अंदाज में उनका मजाक बनाया है। एक्टर की इस हरकतर पर बॉलीवुड की 'आयशा' सोनम कपूर ने उनकी क्लास लगा दी है। 

दरअसल रिसेंटली विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है। जो है तो चुनावी मु्द्दों को लेकर मगर उसमें ऐश्वर्या राय के सलमान खान और विवेक ओबरॉय के साथ रिश्तों को लेकर टॉन्ट मारा गया है। इसी बात पर सोनम कपूर का गुस्सा फूट पड़ा है और सोशल मीडिया पर ही उन्होंने एक्टर की क्लास लगा दी है।



 

सोनम कपूर ने विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट पर लिखा, 'डिस्कस्टिंग एंड क्लासलेस' सोनम के इस ट्वीट के बाद उनके कई फैंस ने भी उनको स्पोर्ट किया है। एक यूजर ने सोनम के इस कमेंट पर लिखा, विवेक ओबेरॉय ने जब से फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी की है तब से वो खुद को सच में मोदी समझने लगे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा सलमान ने पहले ही कहा था कि विवेक बहुत लो क्लास हैं आज ये मीम शेयर करके उन्होंने ये बात प्रूव कर दी है। 



 



 




 

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ।

विवेक ओबेरॉय का ट्वीट चंद घंटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मजाकिया अंदाज में शेयर किया गया विवेक का ये ट्वीट लोगों को तंज जैसा भी लग रहा है। बता दें ऐश्वर्या, हम दिल दे चुके फिल्म के समय सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। मगर उन दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं तो ऐश्वर्या ने रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद वो विवेक के साथ अफेयर में थीं। मगर 2007 में वो अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। 

विवेक ने शेयर किया है मीम

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। 

Web Title: Sonam Kapoor slams Vivek Oberoi for sharing a meme involving Aishwarya Rai Bachchan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे