जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। धार्मिक दृष्टि भी उत्तर प्रदेश का पूरे भारत के विशेष मायने हैं। यहां काशी, अयोध्या, मथुरा, इलाहाबाद जैसे हिन्दू धर्म की पावन स्थलियां हैं। इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले शहर कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, आज़मगढ़ भी इसी राज्य का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश का इतिहास करीब 4000 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां आर्यों ने सबसे पहले कदम रखा था। उसी समय को वैदिक सभ्यता का आरंभ माना जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की वेबसाइट http://up.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
अखिलेश यादव और सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर के बहाने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने फिल्म का नाम लिए सेंसर बोर्ड पर निशाना साधा। ...
विश्व के अधिकतर देशों में समान नागरिक कानून लागू है. हमारे संविधान निर्माताओं ने यूं ही भारत में समान नागरिक संहिता की वकालत नहीं की. संविधान सभा में स्वयं डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर ने इसकी जबरदस्त पैरवी की थी. ...
Bahubali samosa of Meerut: लालकुर्ती स्थित कौशल स्वीट्स के तीसरी पीढ़ी के मालिक शुभम कौशल ने कहा कि वह समोसे को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए ‘‘कुछ अलग करना’’ चाहते थे और इसलिए उनके मन में 12 किलोग्राम का बाहुबली ‘समोसा’ तैयार करने का विचार आया। ...
मरने वालों की संख्या की बात करें तो पिछले 24 घंटों में भीषण गर्मी के कारण देवरिया में 53 लोगों की मौत हो गई। प्रतापगढ़ में पिछले तीन दिनों में 18 जबकि बलिया में 69 लोगों की मौत हुई। वाराणसी में रविवार को लू लगने से सात लोगों की मौत हो गई। ...
घटना को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार को घेरा है और ट्वीट किया है कि "मोदी सरकार में सवारी अपनी जान की खुद जिम्मेदार है। लगातार रेलवे विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण अब रेल की पटरियां टेढ़ी हो रही हैं। कब हादसा हो जाय ये कहा नही जा सकता। वीडियो लखनऊ ...
मामले में बोलते हुए जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया है कि “जिला अस्पताल में रोगियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए समस्त प्रबंध किए गए हैं। 15 बिस्तर बढ़ाए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल के कमरों में कूलर पंखे और एयर कंडीशनर लगाए गए हैं।” ...
20,716 निवेशकों को राज्य में उद्योग लगाने के लिए जमीन मुहैया करने का वादा प्रदेश सरकार ने किया था, लेकिन सरकार के पास इन निवेशकों को देने के लिए पर्याप्त जमीन है ही नहीं। ...