स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार है। बहुजन समाज पार्टी के बाद भाजपा का दामन थामने वाले और योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मौर्य अब 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का रूख कर रहे हैं। उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से भाजपा सांसद हैं।