सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद संदीप सिंह कई भावुक पोस्ट कर दोस्त को याद किया था। इसके साथ ही वह भी लगातार इस केस के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। ...
सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है. सोमवार को सीबीआई ने सुशांत के पिता केके सिंह से पूछताछ की। केके सिंह ने अपने बयान में कहा है कि उनके बेटे की जान क्यों गई, वो कौन से हालात है जिससे ऐसी नौबत आ गई इसकी जांच होनी चाहिए। ...
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार उन्हें लेकर उनके करीबी अपनी बात रख रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। ...
आम आदमी से लेकर फ़िल्मी हस्तियां भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भुला नहीं पा रहे हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत संग गुजारे लम्हों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। ...