सुशांत को न्याय दिलाने के पक्ष में उतरा TV का ये स्टार, ट्वीट कर कहा-प्रार्थना करता हूं कि असली दोषियों को सजा मिलेगी...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 11, 2020 09:18 AM2020-08-11T09:18:20+5:302020-08-11T10:17:24+5:30
सुशांत ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में एक्टिंग के झंडे गाड़े थे। अब सुशांत के पक्ष में उनका टेलीविजन का एक दोस्त उतरा है।
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में हर रोज एक नया मोड़ आता नजर आ रहा है। सुशांत के पिता ने रिया खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, अब इस मामले की जांच भी सीबीआई करेगी। सोमवार को पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती ईडी दफ्तर पहुंचीं। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला 15 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित है और कथित तौर पर यह सुशांत सिंह की 'आत्महत्या' से संबंधित है।
वहीं सुशांत के पक्ष में न्याय के लिए परिवार फैंस और एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उतरी हैं। जबकि कई बड़े स्टार्स ऐसे हैं जो इस मामले में अब तक चुप्पी साधे हुए हैं और कुछ भी नहीं कहा है। सुशांत ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में एक्टिंग के झंडे गाड़े थे। अब सुशांत के पक्ष में उनका टेलीविजन का एक दोस्त उतरा है।
सुशांत के करीबी दोस्तों में एक अर्जुन बिजलानी सुशांत को न्याय दिलाने के पक्ष में उतरा है। सुशांत के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करने वाले नागिन फेम अभिनेता अर्जुन बिजलानी अभी भी अपनी मौत की खबर से बेचौन हैं। अभिनेता ने हाल ही में सुशांत के बारे में ट्वीट किया और प्रार्थना करता हूं कि असली दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।
Can’t stop thinking what happened to Sushant. God pl punish the real culprits.. pic.twitter.com/0U607qmrDx
— Arjun Bijlani (@Thearjunbijlani) August 10, 2020
सुशांत के निधन के दिन, अर्जुन ने व्हाट्सएप संदेश पर उनकी एक्टर से हुई अंतिम बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया था और यह भी साझा किया था कि उन्हें लगता है कि कुछ सही नहीं था। अर्जुन ने इसके साथ ही एक इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन के साथ सुशांत नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने लिखा है कि #warriorsforssr #justiceforsushantsinghrajput ।
ऐसे में अर्जुन के इस तरह से सुशांत के पक्ष में उतने से फैंस काफी खुश हो गए हैं। अर्जुन के फैंस भी अब चाहते हैं कि सुशांत को जल्द से जल्द इंसाफ मिले। वहीं खबरों की मानें तो सीबीआई ने सुशांत के पिता और बहन का बयान 10 अगस्त को दर्ज किया है।
रिया की कॉल डिटेल आई सामने
खबर के अनुसार रिया की एक साल की कॉल डिटेल्स सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रुति मोदी को 808 बार कॉल किया गया जबकि सैमुअल मिरांडा को 289 बार फोन किया गया था। इसके साथ ही रिया मे मनोचित्सक से भी बात की है।
रिया ने इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिया के पिता) को 1122 बार कॉल किया है। शोविक चक्रवर्ती (भाई) को रिया ने 886 बार कॉल किया है। श्रुति मोदी (सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर व रिया कि मैनेजर) को एक्ट्रेस ने 808 कॉल्स किया। रिया ने संध्या चक्रवर्ती को 537 कॉल किया। सुशांत के दोस्त सैमुअल मिरांडा को फोन 289 बार किया। रिया ने जबकि सुशांत सिंह राजपूत को 137 कॉल्स, 2 मैसेज किया था। खास बात ये है कि रिया ने महेश भट्ट को16 बार कॉल किया था।