सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर जांच के बाद रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो गई है। रिया के बाद अब एनसीबी की टीम ड्रग्स को लेकर अभिनेत्री सारा अली खान व श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ कर सकती है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की टीम ने सिमो ...
एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती समेत कुछ लोगों की गिरफ्तारी की है, वहीं सीबीआई भी सिद्धार्थ पिठानी से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। ...
एनसीबी दावा कर रही है कि रिया चक्रवर्ती ने पूछाताछ में इन सभी अभिनेत्रियों का नाम लिया है। यह भी बताया है कि एक ही जगह जिम करने के लिए राकुल, सारा व रिया जाया करती थी। यहीं से उनकी दोस्ती हुई थी। ...
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 19 सितंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 53 लाख के पार हो गए हैं। भारत में अब तक करीब 85 हजार से अधिक लोगों क ...
एक प्रत्यक्षदर्शी ने ये दावा किया है कि 8 जून की रात दिशा सालियान के साथ बलात्कार हुआ था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के मन में भी दिशा सालियान को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। ...