Aaj Ki Taja Khabar: लोकसभा में कराधान और अन्य कानून विधेयक 2020 पास, पढ़ें हर अपडेट
LIVE
By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2020 21:24 IST2020-09-19T08:38:34+5:302020-09-19T21:24:12+5:30

19 सितंबर: संसद लाइव अपडेट, कोरोना और दिन भर की हलचल
देश और दुनिया की तमाम खबरों के अपडेट समेत कोरोना वायरस महामारी से जुड़ी हर जानकारी के लिए 19 सितंबर के इस Live Blog के साथ बने रह सकते हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 53 लाख के पार हो गए हैं। भारत में अब तक करीब 85 हजार से अधिक लोगों की मौत भी कोरोना से चुकी है। साथ ही 42 लाख के ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक भी अब तक हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 53,08,015 है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 10,13,964 है। दूसरी ओर 42,08,432 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 85,619 हो गई है। फिलहाल ये आंकड़े शनिवार (19 सितंबर) सुबह तक के हैं।
आज की अन्य खबरों की बात करें तो आज से आईपीएल की धूम होगी। कोरोना संकट के बीच क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है। स्टेडियम में हालांकि दर्शक मौजूद नहीं होंगे। यह टूर्नामेंट 53 दिनों तक चलने वाला है और इसमें कुल 60 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा।
इसके अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज से सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड में ड्रग एंगल की जांच कर सकता है। करण जौहर के घर हुई पार्टी के वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं लोक सभा और राज्य सभा में भी कई अहम चर्चाएं आज होनी है। इस बार पूरे मॉनसून सत्र में लोकसभा और राज्य सभा की कार्यवाही हफ्ते में सातों दिन होनी है। इस पर भी नजर रहेगी। दिन भर की तमाम हलचल के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
LIVE
19 Sep, 20 : 07:26 PM
मोदी की आलोचना, लद्दाख पर भारत से उलट राय, चीन के 'जासूस' भारतीय पत्रकार ने ग्लोबल टाइम्स में क्या लिखा?
मोदी की आलोचना, लद्दाख पर भारत से उलट राय, चीन के 'जासूस' भारतीय पत्रकार ने ग्लोबल टाइम्स में क्या लिखा?
19 Sep, 20 : 07:25 PM
संसद में कृषि विधेयकों को लेकर सरकार और विपक्ष आये आमने-सामने
संसद में कृषि विधेयकों को लेकर सरकार और विपक्ष आये आमने-सामने....https://www.lokmatnews.in/politics/government-and-opposition-came-face-to-face-with-regard-to-agricultural-bills-b540/
19 Sep, 20 : 04:12 PM
कर्नाटक के डिप्टी सीएम कोरोना पॉजिटिव
कर्नाटक के डिप्टी सीएम सीएम अश्वथनारायण कोरोना पॉजिटिव हो गए है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि वे होम आइसोलेशन में अभी रहेंगे।
Karnataka Deputy Chief Minister CN Ashwathnarayan tests positive for #COVID19. pic.twitter.com/pWxMw8gySG
— ANI (@ANI) September 19, 2020
19 Sep, 20 : 03:24 PM
कमलनाथ का बीजेपी पर हमला
मुझे समझ नहीं आता कि भाजपा और शिवराज को कैसे ये हिम्मत होती है कि मुझसे 15 महीनों का हिसाब मांगें। ये 15 सालों का हिसाब किताब दें! 2018 में नहीं दे पाए थे, तब म.प्र. की जनता ने इन्हें घर बिठाया था। हमने वोट से सरकार बनाई थी नोट से नहीं : म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
19 Sep, 20 : 02:01 PM
राज्यसभा में महामारी (संशोधन) विधेयक, 2020 को पारित किया गया। इसी के साथ राज्य सभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
Rajya Sabha passes Epidemic Diseases (Amendment) Bill 2020.
— ANI (@ANI) September 19, 2020
19 Sep, 20 : 12:26 PM
ओडिशा कोरोना अपडेट
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,209 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल सख्या 1,75,550 हुई। नौ रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 691 तक पहुंची: स्वास्थ्य अधिकारी
19 Sep, 20 : 12:26 PM
भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की राज्यसभा में उठी मांग
राज्यसभा में शनिवार को भाजपा के एक सदस्य ने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग करते हुए कहा कि करीब 50 साल से की जा रही इस मांग को पूरा करने के लिए सरकार को तत्काल विधेयक लाना चाहिए। भाजपा के नीरज शेखर ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या करीब 20 करोड है और विदेशों में करीब 8 करोड लोग भोजपुरी बोलते हैं। उन्होंने कहा कि मॉरीशस, सूरीनाम, नेपाल और युगांडा में तो भोजपुरी भाषा बोलने वालों की बहुतायत है। मॉरीशस और नेपाल में इस भाषा को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है।
19 Sep, 20 : 11:52 AM
जम्मू-कश्मीर को सौगात
जम्मू-कश्मीरः कारोबारियों के लिए 1,350 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज की घोषणा उपराज्यपाल मनोह सिन्हा ने की है। साथ ही लोगों को बिजली-पानी के बिल पर 50% की छूट एक साल के लिए मिलेगी।
We have decided to give 5% interest subvention to every borrower from the business community, without any conditions for six months in the current financial year. This will be a huge relief and help in generating employment here: Jammu and Kashmir LG Manoj Sinha https://t.co/k3uEDiZefO
— ANI (@ANI) September 19, 2020
19 Sep, 20 : 10:47 AM
राजस्थान कोरोना अपडेट
राजस्थान में कोरोना के 813 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 7 और लोगों की मौत की भी खबर है। इसी के साथ राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,12,103 हो गई है। इसमें 92, 303 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं, एक्टिव केस 18, 485 हैं। अब तक राजस्थान में कुल 1314 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
7 deaths and 813 fresh positive cases reported in Rajasthan today till 1030 hours. The total number of cases in the state rise to 1,12,103 including 92, 303 recovered, 18, 485 active cases and 1315 deaths: State Health Department pic.twitter.com/ByTlHFQ6Dp
— ANI (@ANI) September 19, 2020
19 Sep, 20 : 09:48 AM
भारत में कोरोना के 93337 नए मामले
भारत में कोरोना संक्रमण के मरीज 53 लाख से पार हो गए हैं। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 93,337 नए मामले सामने आए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। पिछले 24 घंटों में 1247 मरीजों की मौत हुई है। कुल मृतकों की संख्या 85,619 हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें
19 Sep, 20 : 09:47 AM
राज्यसभा ने पूर्व सदस्य नाजनीन फारूख को श्रद्धांजलि दी
राज्यसभा ने शनिवार को अपनी पूर्व सदस्य नाजनीन फारूख को श्रद्धांजलि दी और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर नाजनीन फारूख के निधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फारूख का 16 सितंबर को 66 साल की उम्र में निधन हो गया। नायडू ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता नाजनीन फारूख विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक निकायों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं। वह गरीबों और वंचितों के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष रूप से प्रयासरत रहीं। वह अखिल असम महिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने उच्च सदन में अप्रैल 2010 से अप्रैल 2016 के बीच असम का प्रतिनिधित्व किया था।
19 Sep, 20 : 09:46 AM
कोरोना टेस्ट अपडेट
आईसीएमआर के अनुसार देश में कुल 6,24,54, 254 सैंपल की जांच अब तक हुई है। ये आंकड़े 18 सितंबर तक के हैं। इसमें कल यानी 18 तारीख को 8,81,911 सैंपल की जांच हुई।
Total samples tested up to 18th September are 6,24, 54, 254 including 8,81,911 samples tested yesterday: ICMR
— ANI (@ANI) September 19, 2020
19 Sep, 20 : 08:40 AM
अल कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अल कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ये खुलासे पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद और केरल के एर्नाकुलम से हुए हैं। अल कायदा से जुड़े कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
National Investigation Agency (NIA) busts Al-Qaeda module in Murshidabad, West Bengal and Ernakulam, Kerala; arrests few Al-Qaeda operatives after raids. More details awaited. pic.twitter.com/xvnxmT6Epm
— ANI (@ANI) September 19, 2020