सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। ...
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त अक्सर इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अपनी बात रखते रहे हैं। हाल ही में इन दोनों की एक कॉमन फ्रेंड ने कुछ बातों का खुलासा किया है। ...
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्टर को लेकर कई बातों का जिक्र कर चुकी है। ऐसे में अब सुशांत के कुक ने भी घर में अजीब-अजीब होने वाली घटनाओं का जिक्र किया है। ...
सुशांत मौत मामले में अब रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से उनके घर पर सीबीआई पूछताछ कर सकती है। इससे पहले रविवार सुबह डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। ...
सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही है। इसी क्रम में आज सीबीआई की टीममुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ...
मशहूर लेखक चेतन भगत ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि सुशांत फिल्म 'छिछोरे' के लिए क्रेडिट ना मिलने से काफी परेशान थे। ...