सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
एम्स के डॉक्टरों का एक पैनल सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का पुनर्मूल्यांकन कर रहा था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हत्या थी या आत्महत्या। ...
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के लोग बिहार के राजनीतिक भंवर के शिकार हो गए हैं। सुशांत सिंह के परिवार के साथ लाखों लोग असली अपराधी के पकड़े जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ...
सुशांत सिंह राजपूत के केस में एम्स की फरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि फरेंसिक टीम को अपनी जांच में सुशांत की बॉडी से किसी तरह का कोई जहर नहीं मिला है। ...
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स की विशेष पैनल ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। इस रिपोर्ट से जांच एजेंसी को ये जानकारी हासिल करने में मदद मिल सकती है कि सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या। ...
सुशांत के वकील विकास सिंह ने दावा किया है कि एक्टर की आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह का आरोप है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उन्हें गला घोंटकर मारा गया है। ...