सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
राजद सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में कहा कि कॉलेजियम में कई तरह की खामियां हैं लिहाजा सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किये गये राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) में नए बदलाव करते हुए नये विधेयक के तौर पर उसे दोबारा संसद में पेश करे। ...
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने दोषी फारूक की तरफ से पेश वकील की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि जेल में अब तक बिताई गई अवधि को ध्यान में रखते हुए उसे (फारूक को) जमानत दी जानी चाहिए। ...
समान सेक्स के बीच हुई शादी को कानूनी वैधता प्रदान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने याचिका पर केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस। ...
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी की सरकार द्वारा चयनित निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त एवं दो अन्य चुनाव आयुक्तों को नाकाबिल बताते हुए उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट उनकी नियुक्ति को रद्द कर देगा। ...
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक ट्रायल जज को फोन कॉल कर के खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताते हुए अपनी बेल के लिए शिफारिश की । दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने कई राज खोले हैं। ...