सुनील गावस्कर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जो पहले बॉम्बे क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और बाद में भारतीय टीम में शामिल हुए। सुनील गावास्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किए जाते हैं। उनके नाम काफी समय तक सबसे अधिक टेस्ट रनों और टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड रहा, जिसे करीब 2 दशक बाद भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा। सुनील गावस्कर ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 3 बार किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया हो, हालांकि इनमें से एक भी मैच में भारत को जीत हासिल नहीं हुई। गावस्कर का जन्म मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) में 10 जुलाई 1959 को हुआ था। 1966 में वे भारत के सबसे अच्छे 'स्कूलबॉय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' बने। मुंबई के प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र रह चुके सुनील गावस्कर ने 1968-69 में कर्नाटक के विरुद्ध मैच खेला, लेकिन उनके बेहद खराब प्रदर्शन के कारण उनके सेलेक्शन पर ही सवाल उठ गए। 1983-84 में गावस्कर का बैट वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल द्वारा एक जान-बूझकर फेंकी गई गेंद में टूट गया। दूसरे टेस्ट में गावस्कर ने जवाबी हमला करते हुए मार्शल की गेंदों पर लगातार चौके और छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 37 बॉल पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। गावस्कर ने 121 रन बनाए, जो उनका 29वां टेस्ट शतक था, जो 94 बॉल पर उनके 95वें टेस्ट मैच में था। इस रिकॉर्ड के साथ गावस्कर ने महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था। अपने करियर के 99वें टेस्ट मैच में शतक जमाकर गावस्कर ने सर डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गावस्कर ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके नाम (विकेटकीपिंग को छोड़कर) 100 से भी अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। गावस्कर को भारतीय नागरिक सम्मान पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। 2012 में उन्हें 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर क्रिकेट इन इंडिया' दिया गया। Read More
दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल कम स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन लाल गेंद वाले क्रिकेट में अपने बढ़ते रिकॉर्ड में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। अपने 10वें टेस्ट मैच में खेलते हुए, जायसवाल ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो पारियों में 56 और 10 रन बनाए। ...
कपिल देव, संदीप पाटिल, सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, रवि शास्त्री और अन्य सहित पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने पहले बीसीसीआई से अंशुमान गायकवाड़ के चिकित्सा खर्च के लिए धन आवंटित करने की अपील की थी। ...
कपिल देव ने ने ऐसी प्रणाली की कमी पर अफसोस जताया, जहां पूर्व खिलाड़ियों को अंशुमान जैसे मामलों में सहायता दी जाती है। कपिल ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वह अपनी पेंशन छोड़ने को भी तैयार हैं। ...
मिड डे में अपने कॉलम में गावस्कर ने महसूस किया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट में उनके समग्र योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाना चाहिए, जिसमें एक खिलाड़ी और टीम के कप्तान के रूप में उनकी उपलब्धियां शामिल हैं। ...
टी20 विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में लगातार मैच रद्द होने से सुनील गावस्कर काफी नाराज हुए। गावस्कर ने कहा कि आईसीसी से अनुरोध है कि उसे ऐसी जगहों पर मैचों की मेजबानी नहीं करनी चाहिए जहां पूरे मैदान को कवर करने के लिए कोई कवर नहीं है। ...