कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। Read More
Dehra Assembly Bypoll 2024: होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और के एल ठाकुर (नालागढ़) के 22 मार्च को सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थीं। ...
Himachal Assembly bypoll results 2024: कांग्रेस के छह विधायकों सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो को सदन में उपस्थित रहने और बजट के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए जारी व्हिप के उल्ल ...
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह अयोग्य विधायक और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीयों विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। ...
Himachal Pradesh Congress-Bjp: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। ...
Himachal Pradesh political crisis: कांग्रेस के छह विधायकों की अयोग्यता के बाद अब 62 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 39 से कम होकर 33 रह गयी है। ...
कांग्रेस विधायक शुक्रवार दोपहर को देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतरे, जहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच हिमाचल प्रदेश के दो भाजपा विधायकों के साथ ऋषिकेश से लगभग 35 किमी दूर सिंगटाली के रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए। ...
Himachal Pradesh: सूबे के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कह दिया कि इतने उम्र महिलाओं को 1500 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। ...