दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
India Vs South Africa Oneday Match 2002 1st ODI, Live Streaming: टीम इंडिया में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है, जबकि चोटिल ओपनर शिखर धवन की वापसी हुई है। इनके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है। ...
12 मार्च से भारत-साउथ अफ्रीका के बीच शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई ने ये अहम कदम उठाया है। इन दिशानिर्देशों को 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में भी अपनाये जाने की संभावना है। ...
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपने रिहैबिलिटेशन के संदर्भ में भुवनेश्वर ने कहा कि वह कभी भी टीम में आधी अधूरी फिटनेस और बिना अभ्यास मैच खेले वापसी नहीं करना चाहते थे। ...
IND vs SA, 1st ODI: ‘‘फाफ वापसी कर रहे हैं। नेतृत्व के दृष्टिकोण से उन्होंने हमारे लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वह यहां टीम के युवा खिलाड़ियों की मदद के लिये हैं।" ...