बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपना फ़िल्मी सफ़र बीवी हो तो ऐसी में एक छोटे से रोल के साथ शुरू किया l राजश्री फिल्म्स की मैंने प्यार किया फिल्म के साथ सलमान खान ने अपनी धमाकेदार शुरुआत की l उसके बाद सलमान खान ने कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमे साजन, हम दिल दे चुके सनम, जुड़वाँ, बॉडीगार्ड, रेडी, वांटेड, किक, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा हैl सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहे हैं फिर चाहे वो उनकी गाडी द्वारा फुटपाथ पर सोये हुए लोगों का कुचले जाने का मामला हो या जोधपुर में काले हिरन को मारे जाने का मामला हो lउनके प्रेम प्रसंग भी काफी चर्चित रहे हैं l पहले उनका नाम संगीता बिजलानी के साथ जोड़ा गया था, उसके बाद सोमी अली के साथ उनके अफेयर के चर्चे थेl ऐश्वर्या राय के साथ हम दिल दे चुके सनम करते समय दोनों काफी करीब आ गए l लेकिन सलमान खान के बुरे बर्ताव के चलते ऐश्वर्या ने उन्हें छोड़ दिया l आजकल सलमान खान का नाम कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जा रहा है l सलमान खान ने अपनी एक NGO भी शुरू किया है Being Human l Read More
काला हिरण मामले में सलमान खान को सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। इस पर सलमान की अपील पर जिला एंव सेशन न्यायालय जोधपुर में सुनवाई हुई। ...
सलमान के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए जिनसे आप आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड का यह दबंग एक्टर एक लंबे अरसे तक गंभीर बीमारी से पीड़ित रहा। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने कभी इस बीमारी को अपने काम पर हावी नहीं होने दिया. ...
सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म खानदानी शफाखाना में नजर आएंगी। हाल में ही खानदानी शफाखाना ट्रेलर रिलीज हुआ है और यह फिल्म 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर आएगी। ...
टीवी के एक पत्रकार ने अदालत का दरवाजा खटखटाकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके अंगरक्षकों पर उनके साथ मारपीट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है पत्रकार ने सलमान खान को साइकिल चलाते देख उनका वीडियो बनाने की कोशिश की, जिसके बाद यह घटना हुई. ...
सलमान खान जल्द ही फिल्म दबंग में दिखाई देंगे। जो आगमी 20 दिसम्बर को रिलीज होगी। इसके अलावा जल्द ही सलमान खान टीवी के सबसे कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस सीजन 13 को होस्ट करते हुए भी दिखाई देंगे। ...