घोड़े से भी तेज भाग रहे हैं सलमान खान, इतनी फिटनेस के पीछे ये है बड़ी वजह

By मेघना वर्मा | Published: June 23, 2019 09:54 AM2019-06-23T09:54:08+5:302019-06-23T09:54:08+5:30

सलमान खान जल्द ही फिल्म दबंग में दिखाई देंगे। जो आगमी 20 दिसम्बर को रिलीज होगी। इसके अलावा जल्द ही सलमान खान टीवी के सबसे कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस सीजन 13 को होस्ट करते हुए भी दिखाई देंगे।

salman khan hard work for his 20 years look in dabang 3 | घोड़े से भी तेज भाग रहे हैं सलमान खान, इतनी फिटनेस के पीछे ये है बड़ी वजह

घोड़े से भी तेज भाग रहे हैं सलमान खान, इतनी फिटनेस के पीछे ये है बड़ी वजह

सलमान खान हमेशा ही अपने दबंग अंदाज और चुलबुले पन के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे हैं। वहीं सलमान खान के इंस्टाग्राम पर इन दिनों उनके जिम के उनकी फिटनेस के वीडियो देखे जा सकते हैं। रिसेंटली भाईजान ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो घोडे़ से भी तेज दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। 

दरअसल इन सभी फिटनेस फ्रीक वीडियोज के पीछे सुल्तान की आने वाली फिल्म दबंग 3 है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की दबंग 3 में फ्लैशबैक में स्टोरी चलेगी। जिसमें वो 20 साल के चुलबुल पांडे का किरदार निभाएंगे। इसी के लिए सलमान खान इन दिनों जमकर पसीना बहा रहे हैं। 

बीते दिन सलमान खान ने अपना एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो पूल पर उल्टा जम्प करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने उनकी फिटनेस की दाद भी दी थी और कुछ फैन ने कहा था कि वो टाइगर श्रॉफ को फॉलो करना बंद कर दें। 

भतीजों के साथ गेम खेलते दिखे सलमान खान

सलमान खान ने रिसेंटली अपने घर के अंदर का वीडियो सोशल वीडियो पर पोस्ट किया है। जिसमें वो अपने नेफ्यू के साथ बच्चों वाला गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके भाई सोहैल खान और बहन अर्पिता भी दिखाई दे रही हैं। वहीं सभी वीडियो में सलमान खान मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म दबंग में दिखाई देंगे। जो आगमी 20 दिसम्बर को रिलीज होगी। इसके अलावा जल्द ही सलमान खान टीवी के सबसे कंट्रोवर्सी शो बिग बॉस को होस्ट करते हुए भी दिखाई देंगे। वहीं खबर है कि इस शो के लिए उन्होंने 400 करोड़ रुपए की फीस मांगी है। 

Web Title: salman khan hard work for his 20 years look in dabang 3

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे