सचिन पायलट राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री हैं। सचिन दिवंगत कांग्रेस नेता राजेश पायलट के बेटे हैं। सचिन पायलट 2004 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र दौसा से 26 साल की उम्र में सांसद चुने गए थे और इसके साथ ही वे सबसे युवा सांसद सदस्य भी बने। बहरहाल, राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस की जीत के सूत्रधार रहे हालांकि, इसके बावजूद अशोक गहलोत के राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी कांग्रेस से नाराजगी सामने आती रही है। Read More
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 24 जुलाई के राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। याचिका में हाईकोर्ट के 19 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेने पर रोक लगाने को चुनौती दी गई है। ...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर राज्यपाल से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात लगभग 15 मिनट चली। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने दूसरी बार अर्जी लौटाते वक्त शर्त रखी थी कि सत्र बुलाने के लिए 21 दिन का नोटिस दिया जाना चाहिए। ...
राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच एक बार फिर अशोक गहलोत को राज्यपाल कलराज मिश्र ने झटका दिया है। गवर्नर ने विधानसभा सत्र बुलाने की सरकार की मांग को ठुकरा दिया है। ...
मुख्यमंत्री निवास पर हुई कैबिनेट बैठक में राज्यपाल कलराज मिश्र की आपत्तियों पर चर्चा के बाद सरकार ने अपना जवाब तैयार कर तीसरी बार राज्यपाल को विधानसभा सत्र के लिए प्रस्ताव भेजा है और अब राजभवन के जवाब का इंतजार है। ...
भाजपा, बसपा, राज्यपाल और कानूनी लड़ाई के लिये पार्टी ने अलग-अलग टीम तैनात की है। क़ानूनी मसलों से निपटने की ज़िम्मेदारी कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान ख़ुर्शीद, अश्वनी कुमार और विवेक तन्खा को सौंपी गयी है। ...