यूक्रेन सोवियत संघ के विघटन के बाद 1991 में रूस से अलग हुआ था। यूक्रेन के हालांकि बाद के वर्षों में NATO से जुड़ने की कोशिश से रूस असहमति दिखाता रहा है। रूस को लगता है कि यूक्रेन NATO से जुड़ने से उसकी सुरक्षा हमेशा खतरे में रहगी। रूस का मानना है कि अमेरिका सहित नाटो के अन्य सदस्य देशों की सेनाएं उसकी सीमा के बेहद करीब आ जाएंगी और वह एक तरह से चारों ओर से घिर जाएगा। इसी के खिलाफ रूस कदम उठाने की बात कर रहा है और यूक्रेन पर कार्रवाई की बात कर रहा है। Read More
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि वह संघर्ष-विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के बदले में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता नहीं लेने के विषय पर चर्चा करने को तैयार हैं। ...
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के संभावित अपवाद के साथ क्वाड कुछ हद तक अस्थिर है, लेकिन पुतिन की आक्रामकता से निपटने के मामले में जापान बेहद मजबूत रहा है और उसके साथ ऑस्ट्रेलिया भी। ...
रूस की त्वरस्कोय जिला अदालत ने अभियोजकों के एक आग्रह को स्वीकार कर लिया जिसमें ‘मेटा प्लेटफॉर्म इंक’ को गैर कानूनी घोषित करने की मांग की गई थी और फेसबुक व इंस्टाग्राम को ‘चरमपंथी गतिविधियों’ के लिए प्रतिबंधित कर दिया। ...
यूक्रेने के नीप्रो शहर के डिप्टी मेयर मायखाइलो लिसेंको ने टेलीग्राम पर लिखा है कि यह आधिकारिक निर्णय लिया गया है कि निप्रो क्षेत्र में मारे गए सभी कादिरोविट्स (रूस के नेशनल गार्ड से संबंधित चेचन लड़ाके) को सुअर के चमड़े में सिल कर दफन किया जाएगा। ...
अमेरिका के प्रमुख न्यूज पेपर ‘द इकोनॉमिस्ट’ में प्रकाशित आलेख में कहा गया है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूरे विश्व में खाद्यान्न की आपूर्ति प्रभावित हुई है. ...
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे अमेरिका अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ ‘‘रूस के अनुचित और अकारण युद्ध से पैदा मानवीय और मानवाधिकार संकट का जवाब दे रहा है।’’ ...