रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
India vs New Zealand, 4th ODI: मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और उसे शिखर धवन (13) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। इसके बाद भारत के खाते में 2 ही रन जुड़े थे कि रोहित (7) भी बोल्ट का शिकार होकर पवेलियन लौट ...
Rohit sharma: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए उनका 200वां वनडे यादगार नहीं रहा और न्यूजीलैंड से चौथे वनडे में हार के साथ ही एक खास सिलसिला थम गया ...
New Zealand beat India: न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में गुरुवार को खेले गए चौथे वनडे में भारत को 8 विकेट से हराते हुए टीम इंडिया के खिलआफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की ...
India vs New Zealand 4th ODI Highlights: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी को चौथा वनडे मैच हैमिल्टन में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 30.5 ओवर में महज 92 रन पर सिमट ...
India vs New Zealand, 4th ODI: इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था, जिसने सन् 2010 में दांबुला में भारत को 209 गेंदें शेष रहते शिकस्त दी थी। वहीं 2012 में श्रीलंका ने 181 बॉल रहते फतह हासिल की थी। ...
India बनाम New Zealand, 4th ODI: ये टीम इंडिया का वनडे इतिहास में अब तक का 7वां सबसे कम स्कोर रहा। टीम इंडिया इससे पहले शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 में महज 54 रन पर ही सिमटने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। ...
India vs New Zealand, 4th ODI: भारत की शुरुआत बेहद खराब हुई। पहले 2 विकेट 23 रन तक गिर चुके थे। इसके बाद टीम इंडिया ने 33 के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए। आलम ये रहा कि 50 रन तक ना बने थे और... ...