रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates: आंद्रे रसेल ने पहली पारी में पांच विकेट झटकने के बाद अंत के ओवरों में बल्ले से रनों का योगदान भी दिया। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ...
IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates: रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 32 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। ...
IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates: सूर्य कुमार यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। ...
IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates: केकेआर के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स नहीं लगाने दिए। ...
IPL 2021, KKR vs MI Dream11 Team Prediction, Playing 11, Players List latest Updates: मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम की कोशिश आज पहली जीत हासिल करने की होगी। ...
IPL 2021: मुकाबला इयोन मोर्गन और रोहित शर्मा की कप्तानी का भी है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से दो विकेट से हारी मुंबई की नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी। ...