रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Bhuvneshwar Kumar not selected for England tour: व्हाइट बॉल क्रिकेट से लंबे समय से दूर चल रहे भुवनेश्वर कुमार के पास टीम में वापसी करने का शानदार मौका था। लेकिन बीसीसीआई ने उन पर भरोसा नहीं जताया। ...
MI vs CSK Match Playing 11: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़े स्कोर बनाने में माहिर 'हिटमैन' वर्तमान आईपीएल में अभी तक अपना यह कौशल नहीं दिखा पाये हैं। ...
मुंबई के कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने हमारे लिए अच्छा काम किया। अंतिम सात ओवर में हमने लगभग 50 रन दिए जबकि उनके सात विकेट शेष थे।’’ ...
VIVO IPL 2021, MI vs RR Dream11 Team Prediction, Fantasy Tips: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम को पिछले छह में से पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ...