रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Ind Vs WI 1st ODI: कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंद में 60 रन बनाये जिससे भारत ने 1000वें वनडे में 176 रन के लक्ष्य को आसानी से 28 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की। ...
Hardik Pandya, Ranji Trophy: हरफनमौला हार्दिक पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम में वापसी पर फोकस करने के लिये 10 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी में भाग नहीं लेंगे। ...
Ind Vs WI: भारत ने 1000वें एकदिवसीय मैच में युजवेन्द्र चहल (49 रन पर चार विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (30 रन पर तीन विकेट) की शानदार स्पिन गेंदबाजी के बाद नए कप्तान रोहित शर्मा (51 गेंद में 60 रन) की अगुवाई में जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को 28 ओवर ...
Ind Vs WI 1st ODI: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ...
India vs West Indies: भारतीय टीम 2023 विश्व कप के लिये अपनी तैयारियां अभी से शुरू करना चाहेगी जिसमें वह 2015 और 2019 में ट्राफी हासिल नहीं कर सकी थी। ...