रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
इस मैच में भारतीय फील्डिंग के दौरान कप्तान रोहित शर्मा युजवेंद्र चहल पर चिल्लाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान युजवेंद्र चहल से कहते हुए दिखे कि क्या हुआ तेरेको, भाग क्यों नहीं रहा ठीक से, चल उधर भाग। ...
IND vs WI 2nd ODI: भारत ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (12 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज को बुधवार को यहां दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 44 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय ...
IND vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बुधवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नौ विकेट पर 237 रन ही बनाने दिये। ...
Ind Vs WI 2st ODI: भारत ने स्पिनरों युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर की उम्दा गेंदबाजी के दम पर वेस्टंडीज को पहले वनडे में 176 रन पर आउट कर दिया था। ...
India vs West Indies: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की आगामी सीरीज के लिए 31 जनवरी को अहमदाबाद में जुटी थी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद तीन दिन के पृथकवास से गुजर रही थी। ...