रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
रोहित अब विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। तेंदुलकर के 6 शतक थे जबकि रोहित के अब 7 शतक हो गए हैं। ...
Rohit Sharma World Cup 2023 India vs Afghanistan: कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी की 80 रन की पारी के दम पर अफगानिस्तान ने आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप मैच में बुधवार को भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 272 रन बनाये। ...
HAPPY BIRTHDAY HARDIK PANDYA Turns 30: चोटों की समस्या से जूझ रहे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में टीम इंडिया के स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने 18 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। ...
IND vs AFG Head-to-head World Cup 2023: कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती नौ अलग अलग जगहों पर हालात के अनुरूप ढलने की होगी। ...
India Vs Australia Live: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के अपने पहले मैच से भारतीय टीम आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करने को तैयार है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम में ईश ...
मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में ईशान किशन को शून्य पर आउट किया, इसके बाद जोश हेज़लवुड ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर घरेलू दर्शकों को चुप कराया। उन्होंने कप्तान रोहित को अंदर आती गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया और फिर श्रेयस अय्यर को भी कवर पर कैच कराकर चल ...