रनबीर कपूर हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। रनबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री रहे हैं। रनबीर के फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' (2007) से हुई थी । रणबीर को रॉकस्टार (2011) व बर्फी (2012) जैसी फिल्मों के लिए जमकर सराहा गया था। वो सबसे ज्यादा फीस लेने वालों की सूची में भी शामिल हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं जिसमें 5 फिल्मफेयर पुरस्कार भी शामिल हैं। Read More
बजरंग दल के नेता अंकित चौबे ने संवाददाताओं से कहा,‘‘हम उन्हें पवित्र महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि कुछ दिन पहले रणबीर ने कहा था कि वह मांसाहारी भोजन में मटन, चिकन और बीफ खाना पसंद करते हैं।’’ ...
फिल्ममेकर करण जौहर ने जोर देकर कहा कि हमें फिल्मों को बॉलीवुड या टॉलीवुड में वर्गीकृत करना बंद कर देना चाहिए और यह समझना चाहिए कि सभी फिल्में अब भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। ...
'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि दो फिल्म सेट आग में जल गए। इनमें से एक सेट राजश्री प्रोडक्शंस और दूसरा सेट निर्देशक लव रंजन की नई फिल्म का था। लव रंजन की नई फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले ...
फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा का बयान सामने आया है। करण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक भावुक नोट शेयर किया। ...
रिपोर्ट के मुताबिक, शमशेरा की चौथे दिन की कमाई में 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटने के बाद अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) ने बॉलीवुड और रणबीर कपूर, दोनों पर तंज कसा है। ...