रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

By मनाली रस्तोगी | Published: July 30, 2022 10:28 AM2022-07-30T10:28:57+5:302022-07-30T10:32:44+5:30

'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि दो फिल्म सेट आग में जल गए। इनमें से एक सेट राजश्री प्रोडक्शंस और दूसरा सेट निर्देशक लव रंजन की नई फिल्म का था। लव रंजन की नई फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैं।

One dead in fire on set of Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor's film | रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Highlightsशुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे लगी आग पर पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग में घायल हुए मनीष देवाशी को नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।अशोक दुबे ने आरोप लगाया कि इन सेट को लगाने वाला ठेकेदार वही व्यक्ति था जिसने डेढ़ साल पहले बांगुर नगर में फिल्म का सेट बनाया था, जिसमें आग लग गई थी।

मुंबई: मुंबई के उपनगर अंधेरी वेस्ट में शुक्रवार दोपहर बाद अगल-बगल के दो फिल्म सेट पर भीषण आग लग गई, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे लगी आग पर पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। 

'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि दो फिल्म सेट आग में जल गए। इनमें से एक सेट राजश्री प्रोडक्शंस और दूसरा सेट निर्देशक लव रंजन की नई फिल्म का था। लव रंजन की नई फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग में घायल हुए मनीष देवाशी को नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग एक अस्थायी पंडाल से शुरू हुई, जहां लकड़ी का कुछ सामान रखा गया था। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अशोक दुबे ने आरोप लगाया कि इन सेट को लगाने वाला ठेकेदार वही व्यक्ति था जिसने डेढ़ साल पहले बांगुर नगर में फिल्म का सेट बनाया था, जिसमें आग लग गई थी। 

लव रंजन की फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत कर रहे फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शुक्रवार को बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि सेट पर केवल रोशनी का काम चल रहा था, जब आग लग गई और उनके शनिवार को फिल्मांकन शुरू होने की उम्मीद थी। Etimes की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर, जो राजश्री प्रोडक्शंस की एक फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं, फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब फिल्म के सेट पर आग लग गई।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: One dead in fire on set of Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor's film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे