लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

प्रमोद सावंत

Pramod-sawant, Latest Marathi News

Read more

डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं।

भारत : गोवा के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम बोले- गवर्नर ने कोंकणी में ली शपथ, बहुत-बहुत स्वागत

राजनीति : गोवा के सीएम से मतभेद, राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मेघालय तबादला, भगत सिंह कोश्यारी को अतिरिक्त प्रभार

राजनीति : गोवा में 11 नगर पालिका परिषद चुनावः कोविड-19 प्रकोप, अक्तूबर में होने वाले चुनाव स्थगित, तीन महीने तक टाला

भारत : महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए अलग नियम लागू कर सकती है गोवा सरकार, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए संकेत

भारत : Coronavirus: ग्रीन जोन घोषित किए गए गोवा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के सात नए मामले आए सामने

ज़रा हटके : Goa: अंडे से बाहर आए कछुए, सीएम प्रमोद सावंत ने वीडियो शेयर कर दिखाया अद्भुत नजारा

भारत : गोवा के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की अपील, कहा- अंतरराज्यीय परिवहन पर आंशिक रूप से हटाएं प्रतिबंध

भारत : Lockdown: गोवा से लौटने को तैयार बैठे हैं 80000 प्रवासी मजदूर, मुख्यमंत्री ने ना जाने की अपील की

भारत : Coronavirus: देश का यह राज्य हुआ कोरोना फ्री, प्रदेश का आखिरी मरीज भी हुआ ठीक

भारत : मुम्बई में ठहरे क्रूज जहाज के 93 नाविकों ने गोवा के मुख्यमंत्री से मांगी मदद