निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और वर्तमान में भारत की रक्षामंत्री हैं। 2017 में रक्षामंत्री का पदभार संभालने से पहले उनके पास वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था। इसके अलावा वो वित्त एवं कारपोरेट मामलों की राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण के विषय में कहा जाता है कि वो भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं। निर्मला का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उन्होंने मद्रास के तिरुचिरापल्ली से शुरुआती पढ़ाई की और उसके बाद सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीए की पढ़ाई की। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में एमए की पढ़ाई की है। वो चंद्रबाबू नायडू की कम्यूनिकेशन एडवाइजर भी रह चुकी हैं और बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। Read More
सीतारमण ने कहा, "राहुल का भाषण विफल व्यक्ति की लफ्फाजी लगती है जिसमें कोई सार-तत्व नहीं है। लेकिन, इसके सारविहीन होने के बावजूद कुछ बिंदुओं पर जवाब देना होगा।" ...
राहुल के बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लेकर दिए गए बयाने पर केंद्रीय मंत्री निर्माल सीतारमण ने कहा कि आश्चर्य होता है कि राहुल गांधी अपने भाषण में बीजेपी अध्यक्ष का नाम लेते हैं और उन्हें हत्यारा कहते हैं। ...
बीते साल डोकलाम में भारत और चीन की थलसेना के बीच 73 दिनों तक गतिरोध रहा था। इसके बाद दोनों देशों के बीच जटिल वार्ता प्रक्रिया हुई और अगस्त में ये गतिरोध खत्म हुआ था। ...