International Women's Day 2018: अलग-अलग क्षेत्रों में इन भारतीय महिलाओं ने रखा पहला कदम, देखें तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 8, 2018 01:34 PM2018-03-08T13:34:40+5:302018-03-08T13:34:40+5:30

Next

निर्मला सीतारमण- स्वतंत्र रूप से रक्षा मंत्रालय संभालने वाली निर्मला सीतारमण भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री बनी है।

अवनी चतुर्वेदी- 22 वर्षीय अवनि चतुर्वेदी ने फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट बनीं।

अंशु जमसेंपा- अंशु जमसेंपा दुनिया की पहली महिला है, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट के शिखर पर 5 दिनों के अंदर दो बार चढ़ाई की हैं।

मनु भाकर- महज 16 साल की मनु भाकर ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में दो बार गोल्ड जीतने वाली पहली महिला हैं।

नवजोत कौर- नवजोत एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की पहली महिला रेसलर हैं।

तनुश्री पारीक- राजस्थान की तनुश्री पारीक देश की पहली 'कॉम्बेट ऑफिसर' महिला अधिकारी बनीं।

नीलू रोहमेत्रा- आईआईएम संस्थानों में पहली महिला निदेशक बनने का गौरव हासिल हुआ था।

देबजानी घोष- नासकॉम ने देबजानी घोष को अपना आगामी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है।

मिताली राज- महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज ने ODI में 6000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला है।

मानुषी छिल्लर- 17 साल बाद मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला है।