निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और वर्तमान में भारत की रक्षामंत्री हैं। 2017 में रक्षामंत्री का पदभार संभालने से पहले उनके पास वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार था। इसके अलावा वो वित्त एवं कारपोरेट मामलों की राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण के विषय में कहा जाता है कि वो भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षामंत्री हैं। निर्मला का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। उन्होंने मद्रास के तिरुचिरापल्ली से शुरुआती पढ़ाई की और उसके बाद सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीए की पढ़ाई की। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में एमए की पढ़ाई की है। वो चंद्रबाबू नायडू की कम्यूनिकेशन एडवाइजर भी रह चुकी हैं और बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। Read More
बीच अमरनाथ यात्रा पर एक बड़े हमले की आशंका जताई जा रही है। खुफिया एजेंसी ने अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि करीब 20 आतंकियों का समूह अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को अपना निशाना बना सकता है। ...
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का एक अनोखा रूप देखने को मिला है। हाल ही में रक्षामंत्री ने सांसदों की भावुक अपील के बाद देश की छावनियों की सड़कों का इस्तेमाल करने की अनुमति अब आम लोगों को भी दे दी है। ...
ब्रह्मोस भारत और रूस का संयुक्त उद्यम है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि आज के परीक्षण के जरिए ‘ मेक इन इंडिया ’ के तहत स्वदेश निर्मित बड़ी उप प्रणालियों की जांच की गई ...