न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
यह क्रिकेट के सभी प्रारूपों में हासिल की गई सर्वोच्च शिखर समवर्ती संख्या है, जिसने टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में लीग मैच के दौरान बनाए गए 3.5 करोड़ समवर्ती दर्शकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ...
Cricket World Cup ODI World Cup 2023: मोहम्मद शमी के पांच विकेट के बाद विराट कोहली के बड़े अर्धशतक से भारत ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए एक दिवसीय विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। ...
रविवार को हिमाचल के धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 274 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 48वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। ...
India vs New Zealand Live score, World Cup 2023: विश्व कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत टॉस जीतकर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सूर्या और शमी की टीम म ...
वर्ल्ड कप में शमी ने 12 मुकाबलों में अब तक 36 विकेट अपने नाम किए हैं। वह विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में न केवल शामिल हुए हैं, बल्कि शीर्ष पर अपना नाम दर्ज किया है। ...
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने 87 गेदों में 75 रनों की शानदार बल्लेबाजी की। मोहम्मद शमी ने उन्हें खेल के 33.3 ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। ...
मैच के पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज रचिन रवींद्र के पैड पर जा लगी। बुमराह की इस गेंद पर रवींद्र फ्लिक करने से चूक गए, गेंद उनके पैड से टकराई और भारतीय टीम ने पगबाधा की आधी-अधूरी अपील की। ...