न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
Boxing Day Test: ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में पांच तेज गेंदबाजों को उतारने पर कर रही है विचार ...
न्यूजीलैंड को उम्मीद है कि जब उनकी टीम 30 साल से भी अधिक समय बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट खेलने के लिये उतरेगी तो तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट होकर गेंदबाजी की अगुवाई करने के लिये तैयार रहेंगे।यह अनुभवी तेज ...
ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 296 रन से जीता। इस दौरान नाथन लियोन ने तेज गेंदबाजों की ओर से हुई बाउंसर्स की बौछार पर अपनी राय रखी है। ...